Tamil Nadu विधानसभा चुनाव! चार मई को मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

Tamil Nadu Assembly Elections: Three-tier security arrangements for counting of votes on May 4

Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए राज्य भर में चार मई को मतगणना शुरू होने के मद्देनजर, चुनाव आयोग ने शनिवार 2 मई को घोषणा की कि मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने एक बयान में कहा कि पहले स्तर के रूप में प्रत्येक मतगणना केंद्र के चारों ओर 100 मीटर का सुरक्षा घेरा बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में प्रवेश केवल अधिकृत कर्मियों तक ही सीमित रहेगा।Tamil Nadu

अर्चना पटनायक ने कहा कि दूसरे स्तर (जिसमें मतगणना परिसर के प्रवेश द्वार शामिल हैं) की सुरक्षा राज्य सशस्त्र पुलिस करेगी। उन्होंने कहा, “वे प्रवेश को नियंत्रित करेंगे और परिसर के भीतर अनाधिकृत आवाजाही या बेवजह घूमने को रोकेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि मोबाइल फोन और अन्य संचार उपकरणों का उपयोग केवल निर्धारित क्षेत्रों में ही किया जा सकेगा।Tamil Nadu

Read Also: दहेज को लेकर हुई बहस में दामाद ने की सास की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार, तीसरे स्तर में सुरक्षा की सबसे भीतरी परत होगी जो मतगणना कक्षों और ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के प्रवेश द्वार तक सीमित होगी और इसकी सुरक्षा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने पहली बार मतगणना केंद्रों में अनाधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान पत्र प्रणाली शुरू की है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि मतगणना सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों से शुरू होगी, जिसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे ईवीएम से मतगणना होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *