Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर हवाई हमले किए तेज, युद्धविराम के ऐलान के बाद दर्जन ड्रोन दागे

Russia Ukraine War: रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों में कम से कम 22 लोग मारे गए और करीब 80 अन्य घायल हो गए। यूक्रेन के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को रूस ने कई शहरों को निशाना बनाया। एक दिन पहले ही कीव ने घोषणा की थी कि वह युद्धविराम लागू करेगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस द्वारा इस सप्ताह के अंत में दो दिनों के लिए एकतरफा युद्धविराम की घोषणा के बाद हमले शुरू करना अत्यंत निंदनीय है।Russia Ukraine War:

Read Also: “राहुल का BJP पर वार! ‘हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता, हरियाणा की पूरी सरकार घुसपैठिया’”

जेलेंस्की ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘रूस किसी भी क्षण युद्धविराम कर सकता है और इससे युद्ध और हमारी प्रतिक्रियाएं रुक जाएंगी। शांति की आवश्यकता है और इसे हासिल करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। यूक्रेन भी उसी तरह कार्रवाई करेगा।’यह युद्धविराम प्रस्ताव रूस द्वारा युद्ध के दौरान विभिन्न छुट्टियों – हाल ही में ऑर्थोडॉक्स ईस्टर – के अवसर पर किए गए अल्पकालिक एकतरफा युद्धविरामों की घोषणाओं के एक परिचित स्वरूप के अनुरूप है, जिनका मॉस्को और कीव के बीच गहरे अविश्वास के चलते कोई ठोस परिणाम प्राप्त नहीं होना है।Russia Ukraine War:

Read Also: Delhi: जल संकट से निपटने के लिए सदियों पुरानी बावलियों को पुनर्जीवित कर रही है सरकार, जानिए क्या है वजह?

रूसी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार और शनिवार के लिए यूक्रेन में एकतरफा युद्धविराम की घोषणा की लेकिन कहा कि अगर यूक्रेन विजय दिवस के उत्सवों में बाधा डालने की कोशिश करता है तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा। यह विजय दिवस रूस हर साल 9 मई को मनाता है। जेलेंस्की ने जवाब दिया कि यूक्रेन मंगलवार की समाप्ति के बाद युद्धविराम का पालन करेगा और रूस की कार्रवाई का उसी प्रकार जवाब देगा।24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए युद्ध के दौरान रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर बार-बार हमले किए हैं।Russia Ukraine War:

सरकारी ऊर्जा कंपनी नाफ्टोगाज़ ग्रुप ने बताया कि रूस ने यूक्रेन के मध्य पोल्टावा और उत्तरपूर्वी खार्किव क्षेत्रों में प्राकृतिक गैस उत्पादन सुविधाओं को निशाना बनाया। कंपनी ने बताया कि साल की शुरुआत से नाफ्टोगाज़ इकाइयों पर 107 बार हमले हो चुके हैं।जेलेंस्की ने कहा कि पोल्टावा पर हुआ हमला “विशेष रूप से घृणित” था, क्योंकि जब आपातकालीन बचावकर्मी घटनास्थल पर काम कर रहे थे तब रूस ने उसी लक्ष्य पर दूसरी मिसाइल दागी।Russia Ukraine War:

यूक्रेनी प्रधानमंत्री यूलिया स्विरिडेन्को ने कहा कि रूस के मुख्य लक्ष्य ऊर्जा ढांचा, तेल और गैस बुनियादी ढांचा, रेलवे और औद्योगिक स्थल थे। हालांकि हमलों से घरों, व्यवसायों और परिवहन नेटवर्क को भी नुकसान पहुंचा।स्विरिडेन्को ने कहा कि रूस के युद्धविराम प्रस्ताव “केवल बयान बनकर रह गए हैं।’’ यूक्रेन ने भी रूसी सीमावर्ती क्षेत्रों पर अपने लंबी दूरी के हमलों की गति जारी रखी।रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसकी सेनाओं ने रात भर में रूस के 18 क्षेत्रों में 289 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट किए।Russia Ukraine War:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *