Bollywood: अभिनेत्री कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म’भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को होगी रिलीज

Bollywood:

Bollywood: अभिनेत्री से राजनेता बनी बीजेपी की सांसद कंगना रनौत की थ्रिलर फिल्म “भारत भाग्य विधाता” 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने बुधवार को ये घोषणा की।ये फिल्म 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान 400 लोगों की जान बचाने वाले अस्पताल कर्मचारियों की सच्ची कहानी से प्रेरित है।Bollywood

मनोज तापड़िया द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म 26/11 हमलों की रात कामा अस्पताल के अंदर घटित घटनाओं पर आधारित है और ये दर्शाती है कि कैसे नर्सों, वार्ड बॉय, सफाईकर्मियों, लिफ्ट ऑपरेटरों, सुरक्षाकर्मियों और प्रशासनिक कर्मचारियों ने बाहर आतंक के साये में डटकर सामना किया।

Read Also: “राहुल का BJP पर वार! ‘हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता, हरियाणा की पूरी सरकार घुसपैठिया’”

उन्होंने कहा, “हम आमतौर पर वीरता के बड़े और नाटकीय कृत्यों का जश्न मनाते हैं, लेकिन असली साहस बहुत शांत होता है; वो आगे बढ़ता है, पीछे हटता है और जो करना आवश्यक होता है, वह करता है। ‘भारत भाग्य विधाता’ साहस, बलिदान, मानवता और एकता की एक अनकही कहानी बयां करती है—उन आम लोगों की कहानी जो आतंक और जीवन के बीच खड़े रहे।”कंगना ने एक बयान में कहा, “यह अपने सच्चे अर्थों में देशभक्ति है, जहां कर्तव्य कर्म में बदल जाता है। मुझे इस कहानी का हिस्सा बनकर गर्व महसूस हो रहा है जो उन लोगों को श्रद्धांजलि देती है जिन्होंने शहर को उसके सबसे कठिन क्षणों में एकजुट रखा।”Bollywood

Read Also: Congress: तमिलनाडु में कांग्रेस ने दिया टीवीके को समर्थन, केरल में कांग्रेस सरकार की तैयारी, पर्यवेक्षक…

पेन स्टूडियोज के निर्माता जयंतीलाल गाडा ने कहा कि फिल्म देश की भावना को उसके लोगों के माध्यम से दर्शाती है।उन्होंने आगे कहा, “ये एक नाजुक दौर और मजबूत महिलाओं की कहानी के माध्यम से इसे उजागर करती है।तपाड़िया ने कहा कि फिल्म “डर पर साहस की, अराजकता पर करुणा की और खतरे के सामने बलिदान की जीत” के बारे में है और यह उन आम लोगों – विशेषकर महिलाओं को सम्मानित करती है जिन्होंने सबसे दुख के समय में साहस को चुना।Bollywood

“कंगना के साथ फिल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बर्दे, आशा शेलार, सुहिता थाट्टे, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान भी हैं।पेन स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, इस फिल्म का निर्माण पेन स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशन्स ने यूनाइया फिल्म्स एलएलपी और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट के सहयोग से किया है। Bollywood

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *