Congress: तमिलनाडु में कांग्रेस ने दिया टीवीके को समर्थन, केरल में कांग्रेस सरकार की तैयारी, पर्यवेक्षक…

Congress: तमिलनाडु में कांग्रेस ने अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके को सरकार बनाने के लिए समर्थन दे दिया है, जबकि केरल में कांग्रेस सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है और हाईकमान ने पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं।तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। टीवीके ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया है, लेकिन बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटों से 10 सीटें कम हैं।Congress

Read Also: भुवनेश्वर में आवासीय इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत

कांग्रेस ने टीवीके प्रमुख थलापति विजय को शर्तिया समर्थन देने का फैसला किया है। कांग्रेस के 5 विधायक कल समर्थन पत्र सौंप सकते हैं। शर्त यह है कि टीवीके एनडीए की कम्युनल फोर्सेस को गठबंधन में शामिल न करे और सेकुलर सरकार बनाए। कांग्रेस हाईकमान ने इस फैसले पर मुहर लगा दी है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस को दो कैबिनेट बर्थ और कुछ बोर्ड-निगम पद मिल सकते है।वही यह फैसला डीएमके के साथ दशकों पुराने गठबंधन को प्रभावित कर सकता है। डीएम के प्रवक्ता ने इसे कांग्रेस की अवसरवादिता बताया है।Congress:

Read Also: Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर हवाई हमले किए तेज, युद्धविराम के ऐलान के बाद दर्जन ड्रोन दागे

दूसरी ओर, केरल में कांग्रेस-led UDF की भारी जीत के बाद सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। कांग्रेस ने 63 सीटें जीती हैं और UDF कुल 102 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत में है।कांग्रेस हाईकमान ने आज ही दो वरिष्ठ नेताओं मुकुल वासनिक और अजय माकन को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वे आज-कल केरल पहुंचकर नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात करेंगे और मुख्यमंत्री पद के लिए सर्वसम्मति बनाने की कोशिश करेंगे।वीडी सथीसन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला समेत कई दावेदार मैदान में हैं। पर्यवेक्षक विधायकों की राय लेने के बाद हाईकमान अंतिम फैसला करेगा।बहरहाल दोनों राज्यों में कांग्रेस की ये चालें दक्षिण भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति लग रही हैं।Congress:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *