Bollywood: सरके चुनर’ गाने विवाद पर नोरा फतेही ने मांगी माफी, अनाथ बच्चियों की मदद का…

Bollywood: 

Bollywood: अभिनेत्री नोरा फतेही गुरुवार को ‘सरके चुनर’ गाने से जुड़े विवाद के सिलसिले में राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुईं और माफी मांगते हुए कहा कि “किसी को ठेस पहुंचाने का उनका कोई इरादा नहीं था।” सुनवाई के बाद पत्रकारों से बात करते हुए फतेही ने कहा कि वे अनजाने में ही इस स्थिति में फंस गई थीं, लेकिन एक कलाकार के तौर पर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी स्वीकार की।

उन्होंने कहा, “ये बस एक ऐसी स्थिति थी जिसमें मैं फंस गई थी और किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। लेकिन जाहिर है, एक कलाकार के तौर पर मुझे जिम्मेदार होना होगा। मैं निश्चित रूप से माफी मांगती हूं, हमने सब कुछ लिखित में दिया है। वे बहुत दयालु और मददगार रहे हैं।”Bollywood: 

Read Also: Haryana: फर्जी वोट मामले में गरमाई सियासत, डीसी से मिले पूर्व विधायक चिरंजीव राव

अभिनेत्री ने ये भी कहा कि उन्होंने कुछ अनाथ लड़कियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है।उन्होंने कहा, “हमारे लिए समाज को कुछ वापस देना सचमुच बहुत जरूरी है। इसलिए, मैंने फैसला किया कि हमें कुछ अनाथ लड़कियों की पढ़ाई का खर्च उठाना चाहिए, तो इस मामले के बाद यही हमारा लक्ष्य है।”इससे पहले, फतेही ने गाने के हिंदी वर्जन से खुद को अलग कर लिया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने गाने का कन्नड़ वर्जन शूट किया था और हिंदी वर्जन में इसके इस्तेमाल के लिए उनकी अनुमति नहीं ली गई थी।Bollywood: 

Read Also: उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरा होने पर सशस्त्र बलों को किया नमन

गाने का हिंदी वर्जन 15 मार्च को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। इसके कथित तौर पर अश्लील बोलों को लेकर जनता के एक तबके में काफी गुस्सा देखने को मिला।इस विरोध के बाद, निर्माताओं ने गाने का हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटा दिया, लेकिन ये दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित होता रहा। गाने के गीतकार, गायक और निर्देशक ने भी इसके लिए माफी मांगी है।केडी द डेविल’ एक कन्नड़ फिल्म है, जिसे हिंदी समेत चार भाषाओं में डब किया गया है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *