Bollywood: मदर्स डे पर सोनम कपूर ने फैंस को दिया सरप्राइज, दूसरे बेटे का नाम किया रिवील

Bollywood

Bollywood: अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा और उनके पति कारोबारी आनंद आहूजा ने अपने दूसरे बेटे का नाम रुद्रलोक कपूर आहूजा रखा है। सोनम और आनंद ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर रविवार को पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी साझा की। इस पोस्ट में दंपति के साथ उनके दोनों बेटे रुद्रलोक और वायु की तस्वीरें थीं।Bollywood:

Read Also- Haryana: हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी

पोस्ट में कहा गया, ‘‘भगवान विष्णु की कृपा से एकादशी के पवित्र दिन जन्मा हमारा दूसरा पुत्र रुद्रलोक कपूर आहूजा हमारे लिए भाग्य और कर्म का मेल, अपने भाई के साथ एक बहुत अच्छी जोड़ी और एक ऐसा आशीर्वाद है जिसका हम हृदय से सम्मान करते हैं। प्रेम और कृतज्ञता के साथ हम रुद्रलोक कपूर आहूजा का स्वागत करते हैं।’’Bollywood:

Read Also- Politics: तमिलनाडु का CM बनते ही विजय ने पहला आदेश साइन कर घरेलू यूज़र्स को 200 यूनिट मुफ़्त बिजली देने का किया ऐलान  

उन्होंने कहा, ‘‘वेदों में रुद्र शब्द रुद से बना है, जिसका अर्थ ‘दहाड़ना’ है। यह नाम दुखों का जड़ से निवारण करने वाले, तूफ़ानों से लड़ने, उपचार और नवजीवन के पीछे की दिव्य शक्ति है। उसका वायु (बड़े बेटे) से गहरा संबंध है। हमारे बड़े एवं पहले बेटे का नाम सभी के पालनहार विष्णु से जुड़ा है। रुद्र के साथ उसकी एक पवित्र निरंतरता उभरती है। वे एक-दूसरे को मजबूत करते हैं। अपने नाम की तरह रुद्र निर्भीक, करुणामय, गहन जागरूक और शक्ति एवं प्रकाश का स्रोत बने।’Bollywood:

आज पूरे देश के लोग मदर्स डे मना रहे हैं।मदर्स डे पर सोनम कपूर ने फैंस को दिया सरप्राइज। और कहा आपके प्रेम और आशीर्वाद के लिए सोनम, आनंद, वायु और रुद्र आभारी हैं।’’सोनम और आनंद ने 2018 में मुंबई में एक पारंपरिक सिख समारोह में शादी की थी। इस जोड़े ने 2022 में अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे वायु का स्वागत किया था जबकि रुद्रलोक का जन्म मार्च में हुआ।:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *