BJP: असम में कल होगा शपथ ग्रहण समारोह, हेमंत बिस्व सरमा लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

BJP

BJP: असम में कल 12 मई को हिमंत बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। एनडीए की भारी जीत के बाद यह शपथ ग्रहण समारोह बेहद भव्य होने वाला है। बीते कल रविवार को गुवाहाटी में हुई बीजेपी और एनडीए विधायक दल की बैठक में हिमंत बिस्वा सरमा को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। 2026 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी-नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने 102 सीटों पर जीत हासिल की है, जिसमें बीजेपी अकेले 82 सीटें जीतने में सफल रही।BJP:

Read Also: बंगाल CM सुवेंदु अधिकारी ने पहली कैबिनेट मीटिंग में लिए अहम फैसले, बॉर्डर पर फेंसिंग के लिए BSF को जमीन की मंजूरी

शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 11:40 बजे खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज फील्ड में आयोजित होगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई केंद्रीय मंत्री और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री भी इस समारोह में शिरकत करेंगे।BJP:

Read Also: संभल के स्कूल में मचा बवाल, धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में प्रिंसिपल और शिक्षक सस्पेंड

जानकारी के मुताबिक शपथ समारोह में हिमंत बिस्वा सरमा के अलावा एजीपी और बीपीएफ के एक-एक नेता भी शपथ लेंगे। यह असम के लिए ऐतिहासिक पल होगा, क्योंकि एनडीए लगातार तीसरी बार सरकार बना रहा है। हिमंत सरमा ने इस जीत को ‘असम की जनता का आशीर्वाद’ बताया है और विकास, सुरक्षा तथा ‘आइ असोमी’ के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया है।बहरहाल असम में कल का यह शपथ ग्रहण समारोह न सिर्फ असम बल्कि पूरे पूर्वोत्तर की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण होगा। BJP:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *