West Bengal: CM शुभेंदु अधिकारी ने मंत्रिपरिषद के पहले पांच मंत्रियों को विभागों का किया आवंटन

West Bengal:

West Bengal: पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को अपने मंत्रिपरिषद के पहले पांच सदस्यों को विभागों का आवंटन किया। सरकारी आदेश के अनुसार, वरिष्ठ बीजेपी नेता दिलीप घोष को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, पशु संसाधन विकास एवं कृषि विपणन विभाग का प्रभार दिया गया है।West Bengal: 

Read Also: राज्य स्तरीय ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ समारोह में CM नायब सैनी बोले- आज हम सबके लिए गर्व का दिन

आग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग और नगर निगम विभाग दिए गए हैं, जबकि अशोक कीर्तनिया को खाद्य एवं आपूर्ति एवं सहकारिता विभाग सौंपे गए हैं।क्षुदिराम टुडू को जनजातीय विकास, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अल्पसंख्यक मामलों एवं मदरसा शिक्षा मंत्री बनाया गया है।निशिथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास विभाग, युवा सेवा एवं खेल विभाग का प्रभार सौंपा गया है।

Read Also: Haryana: NIT कुरुक्षेत्र में मेस कर्मचारी ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

अधिसूचना में कहा गया है, “शेष विभागों का प्रभार मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पास रहेगा।”एक वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा कि विभागों का ये बंटावारा पार्टी द्वारा संगठनात्मक अनुभव और क्षेत्रीय एवं सामाजिक प्रतिनिधित्व के बीच संतुलन बनाने के प्रयास को दर्शाता है।West Bengal:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *