Kerala: वीडी सतीशन राज्यपाल से मिलकर पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Kerala

Kerala: कांग्रेस आलाकमान ने वीडी सतीशन के नाम पर मुहर लगा दी है। वीडी सतीशन केरल के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वीडी सतीशन आज राज्यपाल से मिलकर कांग्रेस सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते है।कांग्रेस नेता वी. डी. सतीशन को केरल का अगला मुख्यमंत्री चुने जाने के पार्टी आलाकमान के फैसले के बाद बृहस्पतिवार को पूरे राज्य में जश्न का माहौल छा गया।Kerala:

Read Also- War: रूस ने कीव पर ड्रोन और मिसाइल से किया हमला, चार लोग घायल

जब कांग्रेस नेताओं ने नई दिल्ली में उनके नाम की घोषणा की तब सतीशन तिरुवनंतपुरम स्थित ‘कंटोनमेंट हाउस’ में थे, जो विपक्ष के नेता का आधिकारिक आवास है।घोषणा के तुरंत बाद सतीशन के समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई और उन्होंने राज्य के कई हिस्सों में पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटीं। एर्नाकुलम जिले के परवूर में भी बड़े पैमाने पर जश्न मनाया गया जहां से वह 2001 से विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।Kerala:

Read Also- GUJRAT: सुरेंद्र नगर में बस में आग लगने से 4 लोगों की हुई मौत

सतीशन को इस पद का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था और चयन प्रक्रिया के दौरान यूडीएफ के सहयोगी दलों ने भी उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया था।सतीशन के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला और कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल को भी इस पद का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा था।Kerala:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *