Crime News: महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में 24 साल के सिविल इंजीनियर की हत्या के एक महीने के बाद शुक्रवार को ठाणे पुलिस ने मामले को सुलझाने का दावा किया। इस मामले में पुलिस ने एक नर्स और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया। इस वारदात में मृतक के शव को ड्रम में भरकर नाले में फेंक दिया गया था।मुंब्रा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि अरबाज खान की हत्या जबरन वसूली की एक असफल कोशिश का नतीजा थी।Crime News:
अधिकारी ने बताया, “डोम्बिवली स्थित एक निजी फर्म में काम करने वाले खान तीन अप्रैल को काम से संबंधित भुगतान लेने के लिए मुंबई के दादर जाते समय लापता हो गए थे, जिसके बाद उनके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसके कॉल रिकॉर्ड को खंगालने के बाद पुलिस को नर्स मेहजबीन शेख का पता चला, जिसके साथ उसका संबंध था।”अधिकारी ने आगे बताया कि खान के मोबाइल फोन को ट्रैक करने पर उनका आखिरी लोकेशन वसई में ट्रेस किया गया था और ये पाया गया कि मेहजबीन भी उस समय के आसपास उसी क्षेत्र में थी।Crime News:
Read Also- कर्नाटक के विजयपुरा में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश के बीच छत गिरने से चार की मौत
अधिकारी ने बताया कि अधिकारी ने बताया कि खान का शव पांच अप्रैल को पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर स्थित विरार फाटा में सड़ी-गली हालत में मिला था।
अधिकारी ने बताया, “मेहजबीन ने खान को कुछ पैसे उधार दिए थे और वो उनसे पैसे वापस चाहती थी।Crime News:
मेहजबीन ने पैसे वसूलने के इरादे से उसे वसई के एक सुनसान इलाके में बुलाया। उसके हाथ-पैर बांध दिए गए और पीवीसी पाइपों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई।”अधिकारी ने आगे बताया कि आरोपियों ने खान के शव को एक ड्रम में भरकर वहीं एक नाले में फेंक दिया।मुंब्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल शिंदे ने बताया कि मेहजबीन और उसके भाई तारिक शेख को सात मई को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका पति हसन और एक साथी, जिसकी पहचान मुजज्जम तालिब खान के रूप में हुई है और वे अभी भी फरार हैं।Crime News:
