UTTAR PRADESH: लखनऊ में वकीलों के 240 अवैध चैंबरों पर चला पीला पंजा

UTTAR PRADESH:

UTTAR PRADESH: लखनऊ में रविवार की सुबह वकीलों और पुलिसकर्मीयों के बीच भिड़ंत हो गई क्योंकि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि कैसरबाग स्थित कचहरी के आसपास वकीलों के 240 अवैध चैंबरों को हटाया जाए। बस इसके बाद नगर निगम का बुलडोजर आ गया और वकीलों के अवैध चैंबरों को ध्वस्त करने लगा । इससे वकील भड़क गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस वालों ने लाठियां बरसाकर भीड़ को तितर-बितर कर दिया । वकीलों को खुद अवैध चैंबर हटाने के लिए समय भी दिया गया था, लेकिन वकीलों ने इसे नज़रअंदाज कर दिया और वक्‍त पूरा होने के बाद भी अवैध चैंबर नहीं हटाया । इसके बाद प्रशासन का पीला पंजा चल गया।UTTAR PRADESH

Read Also-IPL 2026: KKR से मिली हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का बयान

वकीलों का कहना है कि बिना किसी वैकल्पिक व्‍यवस्‍था के उनके चैंबर हटाने से उनके कामकाज पर सीधा असर पड़ेगा और उन्‍हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। नगर निगम को कोर्ट परिसर के आसपास लंबे समय से अवैध कब्‍जों की शिकायतें मिल रही थी, जिसकी वजह से सड़कें संकरी हो गई थीं और आवागमन में लोगों को दिक्‍कत हो रही थी। इसी को ध्‍यान में रखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि सभी अवैध कब्‍जों को हटाने तक अभियान जारी रहेगा।UTTAR PRADESH

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *