GUJARAT: साइबर क्राइम ने ड्रग्स और टेरर फंडिंग से जुड़े इंटरनेशनल क्रिप्टो नेटवर्क का किया भंडाफोड़

GUJARAT:

GUJARAT: एक बड़ी कार्रवाई में, गांधीनगर की साइबर क्राइम पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी और टेरर फंडिंग से जुड़े एक बड़े क्रिप्टोकरेंसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने बताया कि ऑर्डर Telegram ऐप के ज़रिए दिए जाते थे, जबकि इस नेटवर्क को दुबई से ऑपरेट किया जा रहा था। इस ऑपरेशन के दौरान देश के कई हिस्सों से 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांचकर्ताओं ने बताया कि आरोपियों से जुड़े क्रिप्टो वॉलेट के जरिए करीब 226.54 करोड़ रुपये के लेन-देन का पता चला है। इस नेटवर्क के कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोहों, डार्क वेब पर चलने वाले ड्रग्स बाजारों और टेरर फाइनेंसिंग के आरोपी संगठनों से भी संबंध थे।GUJARAT

Read Also-रोम पहुंचे PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, इटली की PM मेलोनी से करेंगे मुलाकात

एक अन्य आरोपी, सलमान गुलाम अली अंसारी, फिलहाल UK की जेल में बंद है। उसे 2024 में ड्रग्स की तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सजा मिली थी। जांच एजेंसियों को शक है, कि जेल में बंद होने के बावजूद वह सक्रीय तरीके से इस नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था।इस नेटवर्क ने Monero और USDT जैसी क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करके करीब दो करोड़ रुपये के लेन-देन किए, जिनके तार दुबई, यूनाइटेड किंगडम और इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट से जुड़े पाए गए हैं। गुजरात साइबर क्राइम पुलिस की इस कार्रवाई को इंटरनेशनल क्राइम नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।GUJARAT

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *