WEST BENGAL: ईडी ने सोना पप्पू और शांतनु सिन्हा बिस्वास के ठिकानों पर की छापेमारी

WEST BENGAL:

WEST BENGAL: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता पुलिस के अधिकारी शांतनु सिन्हा बिस्वास और कथित अपराधी बिस्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू से जुड़े धन शोधन मामले में शुक्रवार को कई परिसरों पर नए सिरे से छापेमारी की। उन्होंने बताया कि कोलकाता और मुर्शिदाबाद में कुल नौ परिसरों पर छापेमारी की जा रही है। जिन परिसरों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई उनमें मोहम्मद अली उर्फ मैक्स राजू, बिस्वास के रिश्तेदार सौरभ अधिकारी और उसके एक ‘‘करीबी सहयोगी’’ रुहिल अमीन अली (जो कोलकाता पुलिस में सब इंस्पेक्टर है) के साथ-साथ मुर्शिदाबाद स्थित बिस्वास का घर भी शामिल है।WEST BENGAL

Read Also-Politics: निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 18 जून को चुनाव कराए जाने की घोषणा की

पोद्दार को पूछताछ के बाद 18 मई को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया। बिस्वास को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था और इस मामले में एजेंसी ने अप्रैल में स्थानीय व्यवसायी जॉय एस कामदार को भी गिरफ्तार किया था। ईडी ने पहले कहा था कि पोद्दार का आपराधिक रिकॉर्ड है और पश्चिम बंगाल में जमीन हड़पने से जुड़े मामलों में वह और उसके साथी वांछित हैं।WEST BENGAL

Read Also-Madhya Pradesh: भोजशाला मामले में मुस्लिम पक्ष ने मध्य प्रदेश HC के आदेश को SC में दी चुनौती

पोद्दार का नाम पहली बार 2015 में बालीगंज रेलवे यार्ड में हुई हिंसक झड़प के सिलसिले में सामने आया था। जांच अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद पोद्दार के खिलाफ कई आपराधिक आरोप सामने आए जिनमें 2017 का हत्या का एक मामला और 2021 में प्रेसिडेंसी जेल के बाहर प्रतिद्वंद्वी मुन्ना पांडे पर कथित हमला शामिल है।WEST BENGAL

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *