ईडी की बड़ी कार्रवाई, धन शोधन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास पर छापेमारी

Kerala

Kerala: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) से जुड़े कथित धनशोधन मामले की जांच के तहत बुधवार को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और बाकी लोगों के आवास पर छापे मारे। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।Kerala

अधिकारियों ने बताया कि धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत राज्य में कुल 10 परिसरों पर तलाशी ली जा रही है, जिनमें राजधानी तिरुवनंतपुरम स्थित विजयन का किराए का मकान भी शामिल है।Kerala: 

Read Also- Delhi: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, एसआईआर करवाना चुनाव आयोग का अधिकार

आरोप है कि निजी कंपनी कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड ने 2018 से 2019 के बीच विजयन की बेटी टी. वीणा की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपये का अवैध भुगतान किया, जबकि इस आईटी कंपनी ने सीएमआरएल को कोई सेवा प्रदान नहीं की थी। Kerala: 

Read Also- Uttrakhand में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने लू की चेतावनी जारी की

केरल उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सीएमआरएल द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें मामले में ईडी की कार्रवाई रद्द करने का अनुरोध किया गया था।ईडी ने इन आरोपों की जांच के लिए 2024 में पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था। Kerala:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *