Karnataka: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को लोक भवन में राज्यपाल के विशेष सचिव को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल थावरचंद गहलोत की अनुपस्थिति में विशेष सचिव प्रभु शंकर ने इस्तीफा ग्रहण किया। लोकभवन के सूत्रों के अनुसार थावरचंद गहलोत व्यक्तिगत कारणों से अपने मूल स्थान इंदौर में हैं। जब सिद्धारमैया ने राज्यपाल के विशेष सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा तब उनके साथ उप-मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार और अन्य मंत्रिमंडल सहयोगी मौजूद थे।Karnataka
Read Also-Technology: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिटी इलेक्ट्रिक बस सर्विस का किया शुभारंभ
प्रभु शंकर ने कहा, ‘‘मुझे इस्तीफा मिल गया है, लेकिन इसे राज्यपाल स्वीकार करेंगे।’’इस्तीफा सौंपने के बाद सिद्धारमैया ने कहा, ‘‘ मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। चूंकि राज्यपाल थावरचंद गहलोत शहर में नहीं हैं, इसलिए मैंने अपना त्यागपत्र उनके विशेष सचिव को सौंप दिया।’’उन्होंने कहा, ‘‘मैंने बार-बार कहा था कि जब भी आलाकमान मुझे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को कहेगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा। आलाकमान ने मुझे दो दिन पहले पद छोड़ने का निर्देश दिया था, जिसके अनुसार मैंने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया।’’Karnataka
Read Also-GUJARAT: प्राकृतिक खेती से सफलता की नई मिसाल कायम कर 50 किस्मों के केले उगा रहे कल्पेश पटेल
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि राज्यपाल संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लेंगे। मुझे दो बार कर्नाटक के लोगों की सेवा करने का मौका मिला, मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे को धन्यवाद देता हूं।’’इससे पहले सिद्धारमैया ने अपने सरकारी निवास पर मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के लिए आयोजित जलपान में मंत्रियों को पद छोड़ने के अपने फैसले से अवगत कराया और ये भी कहा कि कांग्रेस आलाकमान के निर्देशानुसार उप-मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार अगले मुख्यमंत्री होंगे।Karnataka
