West Bengal: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की टीम अब बढ़ने जा रही है। उनके मंत्रिमंडल के विस्तार के तहत आज 35 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। राज्यपाल आर. एन. रवि सुबह 11 बजे लोक भवन में नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण करवाएंगे।
BJP की विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद, तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत हुआ और 9 मई को सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। अधिकारी के साथ उस दिन 4 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। इनमें अग्निमित्रा पॉल, निसिथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और के. टुडु शामिल हैं। West Bengal
Read Also: PM मोदी दमन में करेंगे हवाई अड्डे का उद्घाटन, सूरत में रखेंगे कई परियोजनाओं की आधारशिला
गौरतलब है, CM सुवेंदु अधिकारी ने रविवार शाम को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा था कि,‘‘कल पश्चिम बंगाल की जनता द्वारा चुनी गई राष्ट्रवादी सरकार के पूर्ण मंत्रिपरिषद का गठन होगा। मंत्रिमंडल विस्तार के तहत पश्चिम बंगाल सरकार के 35 मंत्री सुबह 11 बजे लोक भवन में शपथ लेंगे। राज्यपाल आर.एन. रवि लोक भवन में उन्हें पद की शपथ दिलाएंगे।’’ West Bengal
