कोरोना के मरीजों की संख्‍या 1,22,21,665 हुई, 24 घंटे में कोरोना के 72,330 नए केस सामने आए

Latest Corona Update : एक दिन में आए 5 हजार से अधिक केस | Total tv news,

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से गुरूवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या की जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में गुरूवार तक कोरोना के मरीजों की संख्‍या बढ़कर 1,22,21,665 हो गई है।

 

आंकड़ों के हिसाब से पिछले 24 घंटे में कोरोना के 72,330 नए केस सामने आए हैं वहीं देश में कोरोना के एक्टिव मरीज़ों की संख्या बढ़कर 5,84,055 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 459 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है तो देश में अब तक कुल 1,62,927 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है।

 

पूरे भारत में अब तक कुल 1186203 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं तो पिछले 24 घंटे में ही 40,382 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। गौरतलब है कि देश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है लेकिन वहीं दूसरी ओर कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या भी लगातार बढ़ रही है जिसका बढ़ा कारण देश में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं में लगातार सुधार होना है।

 

वहीं अगर वैक्‍सीनेशन की बात करें तो अब तक देशभर में कुल 6,51,17,896 लोगों को कोरोना वैक्‍सीन की डोज दी जा चुकी हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *