महंगाई की मार पड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। आज 1 जून 2026 को एक बार फिर से गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है। इस बार भी कमर्शियल LPG इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है, जबकि घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत है।
Read Also: उच्चतम न्यायालय में 5 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति, अब संख्या बढ़कर 37 हो जाएगी
जून महीने के पहले दिन ही लगा महंगाई का झटका
जून महीने के पहले दिन ही महंगाई का बम फूट गया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल और छोटू सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को एक बार फिर से झटका दिया है। इस बार 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल (व्यावसायिक) गैस सिलेंडर की कीमतों में 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे अब इसकी कुल कीमत बढ़कर 3113.50 रुपये हो गई है। इसके साथ ही, 5 किलोग्राम वाले छोटू यानी फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर के दाम में भी 11 रुपये का इजाफा किया गया है, जिससे दिल्ली में अब इसकी कुल कीमत 821.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में अभी भी घरेलू गैस सिलेंडर 913 रुपये में मिल रहा है।
Read Also: CBSE आंसर शीट स्कैनिंग और अंकों के गलत मूल्यांकन को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
क्यों बढ़ रहे हैं दाम ?
विशेषज्ञों के मुताबिक, LPG की कीमतों में इस लगातार बढ़ोतरी के पीछे मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) संकट है। खाड़ी देशों में चल रहे तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे इंटरनेशनल मार्केट में LPG के दाम लगातार दबाव में हैं। भारत अपनी LPG जरूरत का एक बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाली हलचल का सीधा असर यहां देखने को मिल रहा है। इसी के चलते मई महीने में भी कमर्शियल सिलेंडर पर करीब 993 रुपये की बढ़ोतरी का भारी-भरकम झटका लगा था। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल व CNG की कीमतों में भी बढ़ोतरी का सिलसिला जा रही है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
