Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में AI Sand box का किया शुभारंभ।गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन।आज लॉन्च किया गया AI Sand box हरियाणा के शासन, विकास और नवाचार की यात्रा में मील का पत्थर होगा साबित। AI केवल एक तकनीक नहीं बल्कि विकास का नया इंजन।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली में भारत एआई इंपैक्ट समिट 2026 का किया गया भव्य आयोजन।इसमें 100 से अधिक देशों और 20 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि मंडलों ने लिया भाग। Haryana:
Read Also: पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना शुरू, महिला यात्रियों ने की CM की सराहना
LIVE: Launching of Haryana Al Sandbox (Gurugram) https://t.co/BZQgpwcLto
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) June 1, 2026
CM सैनी ने दिया बड़ा बयान- एआई का मतलब है ऐसी टेक्नोलॉजी जो आमजन की समस्या को पहचाने और उसे समाधान तक पहुंचाए। हरियाणा AI sand box भी हमारी इसी सोच पर आधारित, इसे टेस्ट बिफोर इन्वेस्ट भी कह सकते हैं।इस पर स्टार्टअप्स, इन्नोवेटर, रिसचर्स और टेक्नोलॉजी कंपनी अपने समाधान लेकर आएंगे।इन समाधानों को एक सुरक्षित और नियंत्रित वातावरण में किया जाएगा टेस्ट।इस पहल में वर्ल्ड बैंक हमारे साथ है, उनका अनुभव, ग्लोबल नॉलेज और टेक्निकल सपोर्ट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजॉन वेब सर्विसेज और अन्य टेक्नोलॉजी पार्टनर्स का भी करता हूं स्वागत। हमारे युवा, हमारे स्टार्टअप, हमारे रिसचर्स और हमारी इंस्टीट्यूशंस ऐसी टेक्नोलॉजी बनाएं जो हरियाणा में करें कम और दुनिया के लिए भी उपयोगी हों। Haryana:
Read Also: पश्चिम बंगाल से हटाई गई दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी की प्रतिमा, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
एआई द्वारा मिलेगी कई प्रमुख सुविधाएं- AI sand box के पहले चरण में हमने पांच महत्वपूर्ण समस्याओं को चुना।जनसंवाद और Grievance Redressal में मेरी अपेक्षा की नागरिक की शिकायत केवल रिसीव ना हो बल्कि सिस्टम उसे समझे।म्हारी सड़क एप में मेरी अपेक्षा की सड़क की खराबी को पहचानने के लिए केवल लंबी रिपोर्ट का इंतजार ना करना पड़े।स्वास्थ्य क्षेत्र में भी आई की अहम भूमिका, यह डॉक्टर का विकल्प तो नहीं बन सकती लेकिन डॉक्टर की सहायता अवश्य कर सकती है।जल आपूर्ति से जुड़े मामलों में पानी आपूर्ति और रिसाव की शिकायतों व अन्य समस्याओं को सिस्टम जल्दी पहचान सके। Haryana:
हरियाणा में जल्द AI Summit का आयोजन- यह सेंड बॉक्स केवल पांच विभागों तक सीमित नहीं रहेगा यह हर सरकारी विभाग तक पहुंचेगा।हरियाणा AI डेवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से हम अगले 6 वर्षों में राज्य में एक मजबूत AI इको सिस्टम बनाना चाहते हैं।इसी विजन के तहत गुरुग्राम और पंचकूला में दो AI सेंटर आफ एक्सीलेंस किया जा रहे हैं स्थापित। हरियाणा AI सेंड बॉक्स में प्राइवेसी, सिक्योरिटी, डाटा गवर्नेंस और रिस्पांसिबल AI पर दिया जा रहा है विशेष ध्यान। ARJUN की टीम को विशेष बधाई, इसे एक ऐसे डिलीवरी प्लेटफार्म के रूप में बनाया जो बड़े और complex प्रोग्राम्स को क्लियर ओनरशिप, कोआर्डिनेशन और स्पीड के साथ आगे बढ़ा सके।आने वाले समय में हरियाणा में एक बड़ा AI Summit आयोजित करने जा रहे हैं।हरियाणा आने वाले समय में देश का AI फर्स्ट स्टेट बने ऐसा मेरा सपना। Haryana:
