Disha Patani: दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग: मुठभेड़ में दो शूटर हुए ढेर

Disha Patani

Disha Patani: अधिकारियों ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के बरेली स्थित आवास के बाहर गोलीबारी में कथित रूप से शामिल रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गिरोह के दो सक्रिय सदस्य बुधवार को गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी के पास एक मुठभेड़ में मारे गए। उन्होंने बताया कि यह मुठभेड़ दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश एसटीएफ और हरियाणा एसटीएफ के संयुक्त अभियान में हुई।उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी रविंदर और हरियाणा के सोनीपत निवासी अरुण के रूप में हुई है।Disha Patani

Read also-PM Birthday: पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन – सेवा पखवाड़ा और शुभकामनाओं का दौर

हरियाणा एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि मुठभेड़ के दौरान दोनों को गोली मार दी गई और विशेष प्रकोष्ठ का एक जवान भी घायल हो गया।वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों का पता लगाने के लिए आगे की जाँच जारी है। 12 सितंबर को तड़के लगभग 3.45 बजे पटानी के बरेली स्थित आवास के बाहर अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड गोलीबारी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।Disha Patani

Read also- PM Birthday: पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर वैश्विक नेताओं ने दी शुभकामनाएं

बरेली कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध के प्रति राज्य सरकार की शून्य-सहिष्णुता की नीति दोहराते हुए मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।इससे पहले, अधिकारियों ने बताया कि एसटीएफ की नोएडा इकाई और दिल्ली पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में दोनों को रोका। इसके बाद हुई गोलीबारी में दोनों आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।एडीजी ने पुष्टि की कि रवींद्र और अरुण दोनों रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। रवींद्र का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई मामलों में शामिल रहा है।उन्होंने बताया कि मौके से एक ग्लॉक और एक जिगाना पिस्तौल के साथ बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं।Disha Patani

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *