तमिलनाडु में नौकरी का झांसा देकर युवती से रेप, नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया शिकार

Crime News:  नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी महिला को नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उसे एक कार से रामनाथपुरम जिले के एरवाडी ले गए जिसके बाद उन्होंने महिला को नशीला पदार्थ मिला शीतल पेय दिया और फिर उसका यौन उत्पीड़न किया। Crime News: 

Read Also: Delhi Cylinder Blast: दिल्ली के मुकुंदपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से ढही इमारत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उसने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद श्रीवैकुंटम महिला थाना पुलिस ने बालासुब्रमण्यम 35 साल और जयपाल 28 साल को गिरफ्तार किया। दोनों को तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) का पदाधिकारी बताया जा रहा है। उन्हें सोमवार को पलायमकोट्टई केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।Crime News: 

Read Also: नागपुर पुलिस ने किराए के फ्लैट से 2.25 करोड़ रुपये का मेफेड्रोन किया ज़ब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) की उप-महासचिव कनिमोई ने इस घटना पर हैरानी जताई और महिलाओं को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं करा पाने को लेकर सत्तारूढ़ टीवीके की आलोचना की।कनिमोई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आज जब महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है, ऐसे में मुख्यमंत्री विजय कब डीएमके को दोष देना बंद करेंगे और ये समझेंगे कि अब राज्य की सत्ता में वे हैं और उन्हें जिम्मेदारी से काम करना चाहिए।’’Crime News:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *