केरल विधानसभा की उपाध्यक्ष चुनी गईं शनिमोल उस्मान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Kerala:

Kerala: कांग्रेस नेता शनिमोल उस्मान मंगलवार को केरल विधानसभा की उपाध्यक्ष चुनी गईं। इसके साथ ही राज्य में इस पद पर आसीन होने वाली वह चौथी महिला बन गई हैं। अरूर से विधायक उस्मान ने वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के उम्मीदवार और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) विधायक मोहम्मद मुहसिन को। उस्मान को विधानसभा चुनाव में 99 वोट मिले, जबकि मुहसिन को 34 मतों से संतोष करना पड़ा। शनिमोल राज्य विधानसभा में पिछले 35 वर्षों में पहली महिला उपाध्यक्ष भी हैं।Kerala: 

Read Also: नागपुर पुलिस ने किराए के फ्लैट से 2.25 करोड़ रुपये का मेफेड्रोन किया ज़ब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

केरल में 140 सदस्यीय विधानसभा में 102 विधायकों के साथ कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को बहुमत प्राप्त है और उसने आसानी से उपाध्यक्ष का पद हासिल कर लिया।विधानसभा अध्यक्ष तिरुवनचूर राधाकृष्णन और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के तीन विधायकों ने मतदान की प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया।Kerala: 

Read Also: नागपुर पुलिस ने किराए के फ्लैट से 2.25 करोड़ रुपये का मेफेड्रोन किया ज़ब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

अलप्पुझा की रहने वाली और वकील से नेता बनीं उस्मान कांग्रेस की एक वरिष्ठ नेता हैं जिन्होंने पार्टी में कई संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाली हैं।वह वर्षों से चुनावी राजनीति में सक्रिय हैं और वर्तमान में अरूर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं।
2019 के विधानसभा उपचुनाव में भी उस्मान ने अरूर सीट से जीत दर्ज की थी। परिणाम घोषित होने के बाद सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के सदस्यों ने उस्मान को बधाई दी।Kerala: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *