Noida fire: नोएडा की IV काउंटी सोसाइटी में आग का तांडव, धू-धू कर जला 12वीं मंजिल का फ्लैट

Noida fire: नोएडा के सेक्टर-75 में स्थित एक आवासीय सोसायटी की 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में शुक्रवार सुबह भयंकर आग लग गई, जिसके बाद एहतियातन इमारत को खाली करा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।लखनऊ में जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। इसमें कहा गया है, ‘‘उन्होंने (योगी आदित्यनाथ ने) अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने और यदि कोई घायल हो तो उसे उचित चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।’’Noida fire: 

Read Also: दिल्लीवासियों को CM रेखा की सौगात, पॉल्यूशन से निपटने के लिए राजधानी में बनेंगे 100 ऑक्सीजन..

AC फटने से लगी आग-  मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि यह घटना सेक्टर-75 में स्थित आइवी काउंटी सोसाइटी में सुबह आठ बजे के आसपास लगी। उन्होंने बताया कि आग फ्लैट में एयर कंडीशनर में हुए विस्फोट की वजह से लगी।

इस 28 मंजिला इमारत की 12वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट से आग की लपटें उठीं और आग तेजी से फैल गई, जिससे घना काला धुआं उठा जो आसपास के इलाकों से दिखाई दे रहा था।एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। Noida fire:

Read Also: तमिलनाडु में बीजेपी को बड़ा झटका, के. अन्नामलाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

सोसाइटी को कराया गया खाली- आग लगने पर निवासी सीढ़ियों के रास्ते इमारत से बाहर निकले। पुलिस ने बताया कि पूरी इमारत खाली करा ली गई और आसपास के फ्लैटों में रहने वालों को भी एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को सभी स्तरों पर सतर्क रहने और राहत प्रयासों की निरंतर निगरानी करते रहने का निर्देश भी दिया है।अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में सेक्टर 52 की एक इमारत में भी तड़के आग लग गई, जिसके बाद बचाव और राहत कार्य शुरू किए गए।Noida fire:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *