KHAN SIR पटना के सिविल कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे

KHAN SIR

KHAN SIR: खान ग्लोबल स्टडीज के मालिक खान सर जो बच्चों को कम पैसों में पढ़ाते हैं , पटना के सिविल कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे । वहां वो अपने वकील के साथ पहुंचे और उन्होंने बताया कि उनकी कोई गलती नहीं है। उनके गार्ड ने बस हवाई फाईरिंग की थी, जिससे भीड़ को भगाया जा सके । इस मामले पर उनके ऊपर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज हो गया है।KHAN SIR

Read Also-WAR: अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की ओर से दागे गए ड्रोन मार गिराने का किया दावा

जिसकी वजह से उन्हें कभी भी पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। बता दे कि यह पूरा मामला कोचिंग सेंटर की प्रतिस्पर्धा की लड़ाई का बताया जा रहा जहां बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट आने के बाद खान सर का अपने प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु एकेडमी से विवाद हुआ था।

जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि ज्ञान बिंदु एकेडमी ने अच्छा रिजल्ट दिया था, लेकिन खान एकेडमी का कहना है कि उनके ज्यादा बच्चे सलेक्ट हुए हैं। बस इसी को लेकर विवाद गर्मा गया और दोनों कोचिंग संस्थान में लड़ाई हो गई। मंगलवार देर रात को खान सर के कोचिंग सेंटर पर तोड़फोड़ और पथराव हुआ था, जिसके पीछे ज्ञान बिंदु एकेडमी के होने का हाथ बताया जा रहा है।KHAN SIR

Read Also-Russia UkraineWar : रूस और यूक्रेन ने 185-185 युद्धबंदियों की अदला-बदली की

इस मामले में पुलिस ने दोनों गार्ड को अरेस्ट कर लिया है। अब खान सर पर भी कार्रवाई हो सकती है। अगर खान सर कोर्ट का रुख करते हैं और उन्हें वहां से कोई राहत नहीं मिलती है, तो उनकी गिरफ्तारी तय है। खान एकेडमी के मैनेजर ने ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।KHAN SIR

इसके बाद 3 जून को पुलिस ने रौशन सर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में आगे देखना होगा कि क्या होता है, लेकिन इन दोनों कोचिंग की लड़ाई में नुकसान तो आम बच्चों की पढ़ाई का हो रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *