J&K Cloud Burst: किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना के पांच दिन बाद भी लापता लोगों की तलाश जारी

#J&K Cloud Burst , किश्तवाड़

J&K Cloud Burst: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चशोती इलाके में बादल फटने की घटना के पांच दिन बाद भी लापता लोगों की तलाश में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान नदी के 22 किलोमीटर हिस्से में खोजी अभियान चला रहे हैं। इस आपदा में 64 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 39 अभी भी लापता हैं।

Read Also: Women’s World Cup: महिला विश्व कप के लिए रेणुका और प्रतीका भारतीय टीम में शामिल, शेफाली हुईं बाहर

आपको बता दें, जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने से प्रभावित इलाके में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की चार टीमें नदी के किनारे 22 किलोमीटर के इलाके में लापता लोगों की खोज के लिए तलाशी अभियान चला रही हैं। J&K Cloud Burst

किश्तवाड़ के एसडीपीओ आरएस कोतवाल ने कहा, “हमारा जो सर्च अभियान कल से चला है, उसमें हमने एक फीमेल डेडबॉडी रिकवर की थी। इसी सिलसिले में आज हमने चार टीमें बनाकर- जिसमें एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस शामिल है वह रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। ये जो नदी है, इसे बट नाला कहते हैं, जो सोती से गुलाबगढ़, जो 22 किलोमीटर का स्ट्रेच बनता है, इस पूरे स्ट्रेच में हम पूरा अपनी टीमों को लेकर सर्च कर रहे हैं। आज हमने एक और डेडबॉडी रिकवर की है।” J&K Cloud Burst

Read Also: INR Vs USD: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे की बढ़त के साथ 86.99 प्रति डॉलर पर हुआ बंद

गौरतलब है, 14 अगस्त को मचैल माता मंदिर जाने वाले आखिरी गाँव चिसोती में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जिससे भारी तबाही हुई थी। बादल फटने से एक अस्थायी बाज़ार, वार्षिक मचैल माता यात्रा के लिए लंगर स्थल और कई घरों और सरकारी इमारतों को नुकसान पहुँचा। मंगलवार को एक और शव मिलने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 64 हो गई। मृतकों में सीआईएसएफ के तीन जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शामिल है। इस घटना से प्रभावित कुल 167 लोगों को बचाया गया, जबकि सोमवार को सूची में नए सिरे से संशोधन के बाद लापता लोगों की संख्या घटकर 39 रह गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

J&K Cloud Burst

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *