UTTAR PRADESH: दिल्ली-NCR में नोएडा के सेक्टर 75 में शुक्रवार को एक रिहायशी इमारत की 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। आग की वजह कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट थी। फ्लैट में रहने वाले परिवार को सुरक्षित निकाल लिया गया। एहतियातन इमारत में रहने वाले दूसरे परिवारों को भी बाहर निकाला गया।UTTAR PRADESH
Read Also-Entertainment: फिल्म ‘पेद्दी’ के डायरेक्टर ने अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के सीन को लेकर मांगी माफी
एक चश्मदीद ने बताया कि आग पर इमारत की आंतरिक अग्निशमन प्रणाली की मदद से काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि दमकल गाड़ी में इतनी ऊंचाई पर लगी आग से निपटने की सुविधा नहीं थी। इस शिकायत ने बहुमंजिला इमारतों में आग से निपटने के लिए नोएडा अग्निशमन विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, नोएडा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी इन आरोपों को खारिज करते हैं। उनके मुताबिक विभाग के अग्निशमन कर्मचारी हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार थे। उन्होंने आग पर काबू पाने में अहम भूमिका निभाई।UTTAR PRADESH
Read Also-Business & Economy: कश्मीर में लहसुन की बंपर पैदावार से किसान खुश, पूरे भारत में बढ़ रहा है बाज़ार
संसाधनों पर उठ रहे सवालों के बीच, अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि विभाग अत्याधुनिक उपकरण खरीद रहा है। उन्होंने कहा कि अमूमन बहुमंजिला इमारतों में खुद की अग्निशमन प्रणाली होती है। आग पर जानमाल का नुकसान हुए बिना काबू पा लिया गया, लेकिन इससे एक बार फिर बहुमंजिला इमारतों के लिए आंतरिक अग्निशमन प्रणालियों की अहमियत सामने आई है। नोएडा जैसी जगहों पर बहुमंजिला इमारतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लिहाजा वहां रहने वालों, रखरखाव टीमों और आपातकालीन सेवाओं के बीच तालमेल बेहद जरूरी है।
