DELHI: O zone के डर से प्रोटेस्ट शुरू, सड़को पर उतरे लोग

DELHI:

DELHI: उत्तर दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा में दर्जनों कॉलोनियों पर बुल्डोजर का खतरा मंडरा रहा है। बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के वजीराबाद गांव, जगतपुर, मिलन विहार और दीपांशु कॉलोनी को प्रशासन ने ‘ओ-ज़ोन’ (O Zone) यानी यमुना खादर क्षेत्र घोषित कर दिया है। जगह-जगह चेतावनी के बोर्ड लगा दिए गए हैं। इस फैसले के बाद से स्थानीय लोगों की रातों की नींद उड़ चुकी है। हर चेहरे पर सिर्फ एक ही डर है कि डिमोलिशन करने आया पीला पंजा कहीं उनके आशियाने को ध्वस्त ना कर दे।

Read Also-Punjab: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विशाल कीर्तन समागम में की शिरकत

आज रविवार की सुबह जब लोग इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए इकट्ठा हुए, तो देखते ही देखते यह बैठक एक विशाल जन-आक्रोश में बदल गई जहां सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और छोटे बच्चे अपने घरों को बचाने के लिए सड़कों पर उतर आए। जनता के इस गुस्से को स्थानीय पार्षद गगन चौधरी का भी साथ मिला रहा है। पार्षद गगन चौधरी भी कई कॉलोनी में मंडरा रहे ओजोन के खतरे को हटाने के लिए लोगों के साथ सड़क पर उतरकर नारेबाजी करते दिखे है।

Read Also-WEST BENGAL: TMC के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को 14 दिन की NIA के हिरासत में भेजा गया

गुस्साए लोगों ने मिलन विहार पुश्ते पर एक विशाल पैदल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की लेकिन प्रदर्शनकारियों का तर्क बेहद सीधा और तार्किक है। लोगों का कहना है कि यमुना नदी का पानी उनकी कॉलोनियों के आस-पास भी नहीं आता। इन बस्तियों और यमुना के बीच एक मजबूत, बड़ा पुश्ता बना हुआ है जिससे बाढ़ का पानी हमेशा पुश्ते के दूसरी तरफ ही रहता है। ऐसे में इन पुरानी कॉलोनियों को ओ-ज़ोन में डालना पूरी तरह नाइंसाफी है। लोगों ने नारेबाजी लगाते हुए मांग करी की ओजोन हटाओ कॉलोनी बचाओ। अब देखना होगा कि सरकार इनकी मांग को सुनती है या नहीं।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *