Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री Association के उत्तर क्षेत्रीय सम्मेलन में की शिरकत। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, राज्यपाल प्रोफेसर आशिम कुमार घोष, विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण भी रहे मौजूद।सम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन।हरियाणा की पवन और गौरवशाली भूमि पर सभी का हृदय से स्वागत और कोटि-कोटि अभिनंदन।
Read Also- Manila: दक्षिणी फिलीपीन में 7.8 तीव्रता के भूकंप से मचा हड़कंप, सुनामी से उठीं तीन फुट ऊंची लहरें
हरियाणा विधानसभा का यह सदन में राष्ट्रीय सम्मेलन का बन रहा है साक्षी।यह सदन स्वयं एक जीती जागती विरासत, इन दीवारों में पिछले 6 दशकों में लोकतंत्र की अनेक गाथाएं सुनी हैं।हरियाणा की धरती सदैव राष्ट्र निर्माण में अग्रणी रही, चाहे कृषि हो, खेल हो, सेना हो, उद्योग हो या सामाजिक परिवर्तन।
हरियाणा विधानसभा द्वारा आज चंडीगढ़ में आयोजित त्रिदिवसीय कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन (CPA) इंडिया रीजन ज़ोन-II (नॉर्थ ज़ोन) सम्मेलन में सम्मिलित हुआ। सम्मेलन के उद्घाटन हेतु माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री @ombirlakota जी का आभार।
विभिन्न राज्यों से आए सम्मानित प्रतिनिधियों के… pic.twitter.com/SVxTnrXAFX
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) June 8, 2026
इस तीन दिवसीय सम्मेलन का विषय भविष्य की चुनौतियों से निपटने और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में जागरूक समाज और विधायकों की भूमिका।हमें ऐसे निर्णय और ऐसी नीतियां बनानी होगी जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाएं।आज पूरी दुनिया अभूतपूर्व परिवर्तनों के दौर से है गुजर रही, इसके लिए जन जागरूकता, सामाजिक सहभागिता और प्रभावी विधायी नेतृत्व की आवश्यकता।
हरियाणा में विकसित भारत 2047 के विजन को केवल एक नारे के रूप में नहीं बल्कि एक सामूहिक संकल्प के रूप में किया आत्मसात।हमने वर्ष 2025 में डिपार्मेंट आफ फ्यूचर की स्थापना की जो देश में अपनी तरह की अनूठी पहल।विकसित भारत 2047 के संकल्प को आधार बनाकर हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट 2047 किया तैयार।यह दस्तावेज केवल एक नीति पत्र नहीं बल्कि आने वाले दो दशकों के लिए राज्य के विकास का व्यापक रोड मैप।वित्त और सुरक्षा, शिक्षा कौशल और रोजगार, स्वास्थ्य और पोषण, कृषि और पर्यावरण, बुनियादी ढांचा और समग्र विकास और क्षेत्रीय विकास और स्थानीय स्वशासन है शामिल।
इसके साथ ही हमने अर्जुन स्पेशल परपज व्हीकल, विदेशी सहयोग विभाग और हरियाणा इनोवेशन फोरम का किया गठन- मुख्यमंत्री।हमने निर्णय लिया कि हरियाणा के सभी विधायकों के लिए एक चिंतन शिविर किया जाएगा आयोजित।इस सम्मेलन में केवल आज की समस्याओं पर नहीं बल्कि कल की चुनौतियों पर भी गहन मंथन करें।इस सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मानवाधिकार जैसे अत्यंत समसामयिक विषय पर भी विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।
