ईडी ने टीएमसी नेता से जुड़े कोलकाता के ठिकानों पर छापेमारी की

 Ration scam- पश्चिम बंगाल के राशन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को कोलकाता में कई जगहों पर छापा मारा। ये छापेमारी राशन घोटाले में गिरफ्तार टीएमसी नेता के ठिकानों पर की गई है।ईडी ने सेंट्रल कोलकाता के चार ठिकानों पर छापा मारा।

केंद्रीय एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि सॉल्ट लेक के एक चार्टर्ड अकउंटेंड के घर पर भी छापेमारी की गई।ईडी के अनुसार, ये सभी जगहें टीएमसी नेता और बोनगांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शंकर आध्या से जुड़ी हैं।

Read also –दिल्ली में घने कोहरे की वजह से 10 उड़ानें डायवर्ट, 100 में हुई देरी

छापेमारी के दौरान केंद्रीय बल को परिसर की निगरानी करते देखा गया।इसी महीने आध्या को उनके परिसर से गिरफ्तार किया गया था। आध्या को राज्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक का करीबी माना जाता है, जिसे पिछले साल ही राशन वितरण घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *