Bollywood: क्राइम कॉमेडी थ्रिलर मूवी में नजर आएगे अभिनेता अरशद वारसी, जाने कब होगी रिलीज मूवी

Bollywood:

Bollywood: अभिनेता अरशद वारसी आगामी क्राइम कॉमेडी थ्रिलर “जीवन भीमा योजना” में दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अभिनेता संजीदा शेख, विजय राज और पूजा चोपड़ा के साथ नजर आएंगे।इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक डोगरा ने किया है और ये लालच, हताशा, प्रेम और एक प्रतीत होने वाले सही फैसले के भयानक नतीजों जैसे विषयों को दर्शाती है।Bollywood:

Read Also- Himachal: गर्मी से बचने के लिए हिल स्टेशन पहुंचे रहे सैलानी, मनाली में लगा पर्यटकों का तांता

ये फिल्म जीवन और उसकी पत्नी योजना के जीवन की कहानी है, जो बढ़ते कर्ज के बोझ तले दबे एक दंपत्ति हैं। उनकी किस्मत तब बदलने वाली लगती है जब उन्हें भीमा नाम का एक अजनबी मिलता है, जो बिल्कुल जीवन जैसा दिखता है। Bollywood:

Read Also- Manila: दक्षिणी फिलीपीन में 7.8 तीव्रता के भूकंप से मचा हड़कंप, सुनामी से उठीं तीन फुट ऊंची लहरें

जीवन की मृत्यु का नाटक करके बीमा राशि लेने की उनकी योजना शुरू में तो अचूक लगती है, लेकिन जल्द ही तब बेकाबू हो जाती है जब पता चलता है कि मृत समझा जा रहा व्यक्ति एक खतरनाक हीरा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।फिल्म का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।Bollywood:

डोगरा ने एक बयान में कहा, “‘जीवन भीमा योजना’ आम लोगों द्वारा लिए गए एक असाधारण, विनाशकारी फैसले और फिर पूरी फिल्म में उसके नतीजे भुगतने की कहानी है।”यह फिल्म मानसून 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। Bollywood:

उन्होंने आगे कहा, “ये फिल्म डार्क कॉमेडी शैली की है, लेकिन इसका मूल भाव मानवीय है। लालच, हताशा, प्रेम और एक ऐसे झूठ का भयानक जाल जिसे आप बार-बार दोहराते रहते हैं। अरशद ने दोनों किरदारों को इतनी सटीकता से जीवंत किया है कि सेट पर हम सभी लगातार आश्चर्यचकित होते रहे।फिल्म का निर्माण कार्डबोर्ड फिल्म्स बैनर के तहत डोगरा, अंशु मिश्रा, मनीष मिश्रा और शिखा डोगरा ने किया है।Bollywood:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *