Gujarat: अहमदाबाद में पिछले साल हुए एअर इंडिया विमान हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के बेटे ऋषभ रूपाणी ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि परिवार के लिए उनके अचानक निधन को स्वीकार करना बेहद कठिन रहा।Gujarat
ऋषभ ने कहा कि उनके पिता अपने मजबूत नैतिक मूल्यों की वजह से हमेशा अपने समर्थकों के दिलों में रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘अनगिनत छोटी-छोटी बातों में मेरे पिता याद आते हैं… यह किसी के लिए आसान नहीं है। हमने एक परिवार के रूप में एक मार्गदर्शक, गुरु और पथप्रदर्शक खो दिया है।’’Gujarat
ऋषभ ने कहा, “जब मुझे इस घटना के बारे में पता चला, तो मैं अमेरिका में था और रात का समय था। एयर इंडिया में काम करने वाले मेरे दोस्त ने मुझे फोन किया था। मैं उस घटना को फिर से याद नहीं करना चाहता, लेकिन जब भी उस फोन कॉल के बारे में सोचता हूं, तो मेरी आंखें भर आती हैं।” ऋषभ ने कहा कि वह अपने पिता को अपना मार्गदर्शक मानते थे और उनके निधन के बाद परिवार ने उनकी यादों एवं आदर्शों को सकारात्मक दिशा देने के लिए एक फाउंडेशन स्थापित करने का फैसला किया है जो समाज के कल्याण के लिए काम करेगा।Gujarat
उन्होंने कहा, ‘‘महत्वपूर्ण यह है कि हम इन यादों को कैसे संजोते हैं और इस ऊर्जा को समाज की भलाई के लिए सकारात्मक और रचनात्मक रूप से कैसे इस्तेमाल करते हैं।’’ऋषभ ने कहा, ‘‘उनकी यादों और आदर्शों को सकारात्मक दिशा देने के लिए हमने राजकोट में ‘श्री विजय रूपाणी मेमोरियल फाउंडेशन’ की स्थापना की है। इस फाउंडेशन का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण तथा सामाजिक उत्थान के लिए काम करना है।’’
Read Also-Kerlam: वायनाड का यह घर हर FIFA वर्ल्ड कप से पहले अर्जेंटीना के लिए एक मंदिर जैसा बन जाता है
विजय रूपाणी उन 260 लोगों में शामिल थे जिनकी पिछले साल 12 जून को एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण मौत हो गई थी। एअर इंडिया का यह विमान लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद अहमदाबाद में एक मेडिकल छात्रावास परिसर से टकरा गया था।विजय रूपाणी अगस्त 2016 से सितंबर 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे।
रूपाणी के बेटे ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शवों की पहचान करने और उन्हें परिवारों को सौंपने में गुजरात सरकार की कोशिशों की तारीफ की। उन्होंने आगे कहा, “आखिर में, मैं पीड़ितों के सभी परिवारों से कहना चाहता हूं कि हमें नागरिक उड्डयन मंत्रालय, डीजीसीए और केंद्र सरकार पर भरोसा रखना चाहिए क्योंकि जांच अभी जारी है।”Gujarat
