Mussoorie: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरने से चार लोगों की मौत

Mussoorie:

Mussoorie:  उत्तराखंड के मसूरी में बुधवार सुबह एक कार खाई में गिर गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने ये जानकारी दी। ये हादसा झारीपानी इलाके में हुआ। कार उत्तरकाशी से आ रही थी।Mussoorie:

Read Also-Kerlam: वायनाड का यह घर हर FIFA वर्ल्ड कप से पहले अर्जेंटीना के लिए एक मंदिर जैसा बन जाता है

पुलिस, फायर विभाग, एसडीआरएफ और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान सोनीपत के रहने वाले सत्यप्रकाश, गाजियाबाद के रहने वाले मनित (19) और सविता (48) तथा दिल्ली की रहने वाली संगीता (46) के रूप में हुई है।

Read Also-PM मोदी गुरूवार को नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद बैठक की करेंगे अध्यक्षता, विकसित भारत के लक्ष्य…

एक अधिकारी ने बताया, “कार उत्तरकाशी से आ रही थी और नदी के पास एक दुकान के सामने रुकी। यात्रियों ने वहां कुछ सामान खरीदा और जब कार दोबारा चली, तो उसका कंट्रोल बिगड़ गया और वह खाई में गिर गई।”एक शव को निकाल लिया गया है और उसे मुर्दाघर भेज दिया गया है।बाकी शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। Mussoorie:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *