Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक गुरुवार को यहां शुरू हुई।इसमें 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समावेशी मानव विकास के दृष्टिकोण पर विचार किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘ नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहा हूं।’’Delhi
Read Also: पीएम मोदी ने – 4,399 दिन निरंतर सेवा” का बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, कैबिनेट ने दी बधाई
Chairing the 11th meeting of the Governing Council of NITI Aayog.
Guided by the spirit of cooperative federalism, we are working together to accelerate India’s development journey. The collective efforts of the Centre and States will play a pivotal role in realising our shared… pic.twitter.com/xh7nFX8qyH
— Narendra Modi (@narendramodi) June 11, 2026
उन्होंने कहा, ‘‘ सहकारी संघवाद की भावना से प्रेरित हम सभी भारत की विकास यात्रा को गति देने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।केंद्र और राज्यों के सामूहिक प्रयास ‘विकसित भारत’ के हमारे साझा दृष्टिकोण को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।’’ आधिकारिक बयान के अनुसार, परिषद ‘समावेशी मानव विकास ढांचा’ पर चर्चा करेगी जो चार प्रमुख स्तंभों- बुनियादी मानव पूंजी व भविष्य के लिए तैयार कौशल; उत्पादक रोजगार, उद्यमिता व विकेंद्रीकृत विकास;Delhi:
Read Also: MP: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई, भाजपा की आपत्ति के बाद नामांकन हुआ रद्द
स्वास्थ्य, पोषण एवं कल्याण तथा सभी के लिए समानता एवं गरिमा पर आधारित है।बयान में कहा गया कि देशभर में उद्यमिता को बढ़ावा देने, कौशल विकास को सुदृढ़ करने और टिकाऊ रोजगार के अवसर सृजित करने के उपायों पर भी चर्चा होगी।
शासी परिषद 26-28 दिसंबर, 2025 के दौरान आयोजित मुख्य सचिवों के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन की सिफारिशों पर भी ध्यान देगी। आमतौर पर, इस परिषद की बैठक हर साल होती है। पिछले वर्ष यह 24 मई को आयोजित की गई थी।Delhi:
