Begusarai: बिहार में दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई कार, थाना प्रभारियों समेत चार लोगों की मौत

’ Begusarai:

Begusarai: पटना में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम से लौटने के दौरान बिहार के बेगूसराय जिले में एक सड़क दुर्घटना में तीन थाना प्रभारियों और उनके वाहन चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि हादसा गुरुवार देर रात जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-31 पर बखड्डा ढाला के पास हुआ। Begusarai:

तीनों थाना प्रभारी मधेपुरा जिले में पदस्थापित थे, जिनकी पहचान जिले के रतवाड़ा के थाना प्रभारी साजन कुमार पासवान, अरार के थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमरेंद्र और बेलारी के थाना प्रभारी नीरज कुमार के रूप में हुई है। चौथे मृतक की पहचान अभी आधिकारिक रूप से नहीं हो सकी है। वह वाहन चालक था। Begusarai:

Read Also- Delhi: सरकार ने एथनॉल मिले पेट्रोल पर भी उत्पाद शुल्क हटाया, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बेगूसराय में हुए दुखद सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारियों और उनके चालक के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। यह अपूरणीय क्षति पूरे पुलिस परिवार के लिए गहरा आघात है।’ Begusarai:

Read Also- Haryana: CM सैनी ने सैनी समाज के विशाल महासम्मेलन में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

मुख्यमंत्री ने घटना पर शोक जताया और मृतकों के शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। यातायात उपाधीक्षक (डीएसपी) रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मी पटना में आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी रास्ते में उनका वाहन एक ट्रक से टकरा गया।उन्होंने बताया कि हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *