Delhi fire: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में शुक्रवार सुबह पांच मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 70 वर्षीय महिला समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गोविंदपुरी थाने को आग लगने की सूचना रात दो बजकर 31 मिनट पर प्राप्त हुई। आग तुगलकाबाद एक्सटेंशन स्थित एक आवासीय इमारत में लगी थी। Delhi fire:
Read Also- PM मोदी और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने दिग्गज कोच जसपाल राणा के निधन पर जताया शोक
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्वी) हेमंत तिवारी ने कहा, ‘‘इमारत में घना धुआं भर जाने के कारण कई निवासी अंदर फंस गए थे जिसके बाद समन्वित बचाव अभियान चलाया गया। इमारत से आठ लोगों को सुरक्षित निकालकर उन्हें इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल और ‘एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) ट्रॉमा सेंटर’ ले जाया गया।’पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पंकज (28), उनकी मां गुड्डी (50) और बहन सोनी (20) के तौर पर हुई है।ये सभी इमारत की तीसरी मंजिल पर रहते थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने समय रहते दूसरी मंजिलों पर रहने वाले लोगों को बचा लिया। Delhi fire:
Read Also-GUJARAT: अहमदाबाद विमान हादसे की पहली बरसी पर अपनों को याद कर भर आती हैं पीड़ित परिवारों की आंखें
पुलिस ने बताया कि परिवार के दो अन्य सदस्य- पंकज की एक और बहन मोनी (18) और उनकी 70 वर्षीय नानी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका उपचार हो रहा है।प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि आग संभवत: इमारत के भूतल पर शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।राजेंद्र कुमार नामक एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘‘मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर मैं जागा और तुरंत बाहर भागा। मैंने देखा कि आग इमारत के अंदर खड़ी दोपहिया गाड़ियों में लगी थी, लेकिन धुआं पूरी इमारत में तेजी से फैल गया। Delhi fire:
लोगों को बाहर निकालने में मदद करने के लिए निवासियों ने पानी की बाल्टियां लेकर एक मानव-श्रृंखला बनाई। थोड़ी देर बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंची और अंदर फंसे लोगों को बचाने का काम शुरू किया।’’इस घटना से एक हफ्ते पहले दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में ‘बेड एंड ब्रेकफास्ट’ होटल में भीषण आग लग गयी थी, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में कई विदेशी नागरिक शामिल हैं जो मुख्य रूप से मध्य एशियाई और अफ्रीकी देशों से थे। Delhi fire:
