USA: अमेरिकी सेना का बड़ा एक्शन, होर्मुज में पोतों को निशाना बनाने वाले ईरानी ड्रोन मार गिराए

USA:

USA: अमेरिकी नौसेना ने कहा है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे वाणिज्यिक पोतों को निशाना बनाने के लिए ईरान द्वारा भेजे गए कई हमलावर ड्रोन मार गिराए हैं।‘यूएस सेंट्रल कमांड’ (सेंटकॉम) ने शुक्रवार देर शाम ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे वाणिज्यिक पोतों पर हमला करने का प्रयास करते हुए कई हमलावर ड्रोन भेजे।’’उसने कहा कि अमेरिकी बलों ने पिछले कुछ घंटों में इन सभी ड्रोन को मार गिराया और जलडमरूमध्य से पोतों की आवाजाही बिना किसी बाधा के जारी है। USA: 

Read Also- Begusarai: बिहार में दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई कार, थाना प्रभारियों समेत चार लोगों की मौत

सेंटकॉम ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय व्यापार गलियारा आवाजाही के लिए खुला है।’’सेंटकॉम ने कहा कि अमेरिकी बल ईरान के खिलाफ नाकेबंदी को सख्ती से लागू कर रहे हैं और इसके तहत निर्देशों का पालन करने वाले 139 वाणिज्यिक पोतों का मार्ग बदला गया है। वहीं निर्देशों का पालन नहीं करने वाले नौ पोतों को निष्क्रिय किया गया है।अमेरिकी बलों ने भारतीय नाविकों वाले कम से कम तीन पोतों को पिछले एक सप्ताह में निशाना बनाया है, जिसमें तीन नाविकों की मौत हुई है। USA: 

Read Also- International: यूरोपीय संघ ने अगले हफ्ते यूक्रेन के साथ सदस्यता वार्ता शुरू करने पर जताई सहमति

भारत ने अमेरिका के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा है कि वाणिज्यिक पोतों के खिलाफ ऐसी घातक कार्रवाई अनुचित है।विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से शुक्रवार को बात की और खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना के उन हमलों को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया जिनमें तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी। USA: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *