पश्चिम बंगाल में TMC को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

TMC:

TMC:  पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में मंत्री रहे मानस भुइयां ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद मुश्किलों से घिरी पार्टी के लिए यह एक और झटका है। भुइयां ने पीटीआई वीडियो को बताया कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी को एक पत्र भेजकर तृणमूल के सभी संगठनात्मक पदों और पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा देने के अपने फैसले की जानकारी दी। TMC:  

Read Also:  देहरादून में BJP कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

भुइयां कांग्रेस छोड़कर 2016 में तृणमूल कांग्रेस शामिल हुए थे। पश्चिम मेदिनीपुर जिले की सबंग विधानसभा सीट से वह सात बार विधायक निर्वाचित हुए। उन्होंने इनमें से छह बार कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में इस सीट पर जीत दर्ज की थी।भुइयां ने कहा, ‘‘एक नेता अपनी अंतिम सांस तक नेता ही रहता है। मैं अपने जीवन के आखिरी दिन तक सबंग और पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए काम करता रहूंगा।’’TMC: 

Read Also:  जम्मू: अमरनाथ यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार ‘वेस्ट-टू-वंडर’ पार्क

हालांकि, उन्होंने तृणमूल कांग्रेस छोड़ने के कारणों पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं, तो वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘मैंने अभी इस बारे में कोई विचार नहीं किया है। इस पर फैसला बाद में करूंगा।’’भुइयां ने 2021 का विधानसभा चुनाव तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर सबंग सीट से जीता था, लेकिन 2026 के चुनाव में इसी सीट पर उन्हें बीजेपी के अमल कुमार पांडा ने 11,000 से अधिक मतों के अंतर से पराजित कर दिया।भुइयां 2021 तक तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रहे। इसके बाद उन्हें ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार में सिंचाई एवं जलमार्ग, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग तथा वस्त्र विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।TMC:  

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *