लुधियाना में 346वें विधवा सहायता कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री सैनी, लाला जगत नारायण पर दिया बड़ा बयान

Haryana

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 346वें मासिक विधवा राशन एवम सहायता वितरण समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत।पंजाब के लुधियाना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन।लाला जगत नारायण जी ने अपनी सारी जिंदगी राष्ट्रभक्ति और सेवा को की समर्पित।शहीद लाला जगत नारायण जी की वही विरासत इस संस्था के माध्यम से बढ़ रही है आगे।

लुधियाना के ज्ञान स्थल मंदिर में पहुंचकर हो रही है खुशी और गौरव की अनुभूति।लाला जगत नारायण निष्काम सेवा समिति 346 महीनों से समाज सेवा का कर रही है काम।लाला जगत नारायण निष्काम समिति द्वारा जम्मू कश्मीर में आतंकवाद पीड़ितों के लिए 64वां राहत सामग्री का ट्रक भी किया गया रवाना।इस सेवा कार्य की शुरुआत वर्ष 1997 में जगदीश बजाज जी ने की।

Read Also: तमिलनाडु चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद DMK का बड़ा ऐलान, 17 जून को होगी विधायकों की बड़ी बैठक

इस संस्था ने अब तक 1 लाख 65 हजार से ज्यादा विधवा माता बहनों को राशन बांटने का किया कार्य। कोरोना काल के समय भी घर-घर जाकर इस संस्था ने राशन बांटने का किया कम।इस संस्था ने 385 दिव्यांगों को साइकिल देने का भी किया कार्य। 1 लाख 15 हजार से ज्यादा महिलाओं को सिलाई मशीन और 25 हजार से ज्यादा बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा भी दी गई। हरियाणा में भी हमारी बेटियों और बहनों के लिए चलाई जा रही है कई जनकल्याणकारी योजनाएं। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को दिए जा रहे हैं 2100 रुपए प्रति माह।

Read Also: देहरादून में BJP कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

हर घर हर ग्रहणी योजना के तहत बहनों की रसोई में पहुंचाया जाता है 500 रुपए में गैस सिलेंडर। हमारी सरकार ने बेटियों की शिक्षा के लिए प्रदेश में खोल 81 कॉलेज।आज पोस्ट ग्रेजुएशन तक लड़कियों को प्रदेश में दी जा रही है मुफ्त शिक्षा।राजनीति का वास्तविक ध्येय समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान और राष्ट्र की सीमाओं को सुरक्षित करना।विधवा माता और बहनों को राशन और सहायता राशि बांटने का जो काम यहां हो रहा है वह अंत्योदय के संकल्प को और मजबूती प्रदान करता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *