श्रीराम मंदिर चढ़ावे की चोरी के मामले की उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से समयबद्ध जांच हो- कांग्रेस

Congress

Congress: अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में कांग्रेस ने भाजपा-आरएसएस को कटघरे में खड़ा करते हुए इस पूरे मामले की इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सिटिंग जज द्वारा समयबद्ध जांच करवाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। Congress 

नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि भाजपा-आरएसएस ने देश के करोड़ों रामभक्तों की आस्था के साथ बड़ा छल किया है और धर्म के नाम पर एक संगठित लूट को अंजाम दिया है। Congress

Read Also: गुजरात में 14 दिन में 84 बाल मजदूरों को बचाया गया, 26 आरोपियों पर केस दर्ज

अजय राय ने कहा कि कांग्रेस को इस मामले में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा गठित की गई एसआईटी पर भरोसा नहीं है। उन्होंने बताया कि एसआईटी में जांच की जिम्मेदारी विजय विश्वास पंत को दी गई है, वह इलाहाबाद महाकुंभ में मची भगदड़ के दौरान वहां कमिश्नर थे और खुद भगदड़ से जुड़ी जांच में फंसे हुए हैं। ऐसे में यह जांच सिर्फ एक खानापूर्ति और लीपापोती का प्रयास है। उन्होंने मांग की कि एसआईटी की रिपोर्ट एक हफ्ते के भीतर सार्वजनिक होनी चाहिए। Congress

अजय राय ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में हुए इस महाघोटाले के लिए सीधे तौर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल से अधिक समय तक प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव रहे रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट नृपेंद्र मिश्र को श्रीराम मंदिर निर्माण समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा ट्रस्ट में शामिल गोपाल राव पहले से ही विवादित रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत आरएसएस की पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों को ट्रस्ट में पद दिए गए थे। अब इस मामले में सरकार ने एसआईटी गठित कर मान लिया है कि बहुत ही जबरदस्त तरीके से गड़बड़ी हुई है। Congress

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पहले भाजपा-आरएसएस के लोगों ने श्रीराम जन्मभूमि में शिलापूजन के नाम पर खूब पैसे वसूले, जिनका कोई लेखा-जोखा नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि जमीन अधिग्रहण के समय कम कीमत वाली जमीनों को ऊंची कीमत पर ट्रस्ट को बेचा गया; उन्होंने उदाहरण दिया कि दो करोड़ रुपये की एक जमीन को 18.5 करोड़ रुपये में ट्रस्ट को बेच दिया गया, लेकिन कोई जांच नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आज लगभग 200 करोड़ रुपये के चढ़ावे की लूट सामने दिख रही है। उन्होंने कहा कि देश की माताओं-बहनों ने जो पैसा चढ़ाया था, उसे भी लूट लिया गया। खुद भाजपा के ही पूर्व सांसद इस संगठित लूट की बात स्वीकार करते हुए कह रहे हैं कि अगर वो नाम लेंगे तो बड़े लोग फंस जाएंगे। Congress

Read Also: लोकसभा अध्यक्ष ने संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में विकसित भारत युवा संसद 2026 का किया उद्घाटन

वहीं आराधना मिश्रा ने भी तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा ने सनातन और प्रभु श्रीराम में आस्था रखने वालों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। आराधना मिश्रा ने भ्रष्टाचार के सिलसिलेवार आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर के लिए जमीन अधिग्रहण के समय स्थानीय मेयर के परिवार के लोगों ने कौड़ियों के दाम पर जमीनें खरीदकर ट्रस्ट को करोड़ों के दामों में बेचीं। उन्होंने बताया कि मंदिर के आसपास सेना की जमीन डिनोटिफाई कर बड़े-बड़े उद्योगपतियों को सौंप दी गई। उन्होंने याद दिलाया कि मंदिर निर्माण के समय पहली ही बारिश में करोड़ों की लागत से बनी मुख्य सड़क धंस गई और गर्भगृह की छत से पानी टपकने लगा। उन्होंने यह भी बताया कि बेहद कीमती करीब 1250 ऐतिहासिक श्रीराम शिलाएं भी परिसर से गायब हो चुकी हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह सनातनियों के साथ छल नहीं है? उन्होंने कहा कि पूरे घोटाले की जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। Congress

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *