शिवसेना (यूबीटी) ने सांसदों को दिल्ली की बैठक में शामिल होने का ‘व्हिप’ किया जारी

Shiv Sena (UBT)

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) में बगावत की अटकलों के बीच पार्टी ने अपने सांसदों को महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होने का ‘व्हिप’ जारी किया है। सूत्रों ने बुधवार को ये जानकारी दी। Shiv Sena (UBT) 

सूत्रों ने बताया कि पार्टी बैठक में शामिल नहीं होने वाले सांसदों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही शुरू कर सकती है। पार्टी ने 2022 में भी इसी तरह का ‘व्हिप’ जारी किया था जब महाराष्ट्र के मौजूदा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 39 विधायकों ने शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी थी। इसके बाद इन विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही शुरू की गई थी। Shiv Sena (UBT) 

Read Also: भारत और कनाडा साल के आखिर तक मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत पूरी करने के लिए सहमत

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विपक्षी शिवसेना (यूबीटी) संकट का सामना कर रही है और उसके नौ लोकसभा सदस्यों में से ‘‘छह से सात’’ सदस्य शिंदे के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ शिवसेना में शामिल होने के इच्छुक हैं और फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी में डेरा डाले हुए हैं। Shiv Sena (UBT) 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *