भारत और कनाडा साल के आखिर तक मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत पूरी करने के लिए सहमत

Canada

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कनाडा(Canada) के अपने समकक्ष मार्क कार्नी के साथ रक्षा, व्यापार और ऊर्जा के क्षेत्रों में संबंध बढ़ाने पर व्यापक बातचीत की। इस दौरान दोनों देशों ने साल के आखिर तक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) के लिए बातचीत पूरी करने पर सहमति जताई। दोनों नेताओं की मुलाकात पूर्वी फ्रांस के एवियॉन में जी7 शिखर सम्मेलन से इतर हुई। Canada

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “एवियॉन जी7 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री कार्नी से मिलकर खुशी हुई।” उन्होंने कहा, “एक साल से भी कम समय में ये हमारी चौथी मुलाकात है, जो भारत और कनाडा के बीच मजबूत रिश्तों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाती है। हमने दोनों देशों के बीच रिश्तों के सभी पहलुओं पर चर्चा की, खासकर पिछली मुलाकात के बाद से हुई प्रगति पर।” Canada

विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने इस साल ‘व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते’ (सीईपीए) के लिए बातचीत पूरी करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मंत्रालय ने कहा, “दोनों पक्षों ने ‘व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते’ की बातचीत में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और 2026 में बातचीत पूरी करने के अपने साझा लक्ष्य को फिर से दोहराया।” Canada

Read Also: PM मोदी और UAE के राष्ट्रपति अल नाहयान ने पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग में हुई शानदार प्रगति की समीक्षा की तथा व्यापार, ऊर्जा, नवोन्मेष, शिक्षा और लोगों के बीच परस्पर आदान-प्रदान पर आधारित एक मजबूत साझेदारी बनाने के तौर-तरीकों पर चर्चा की।’’Canada

कनाडा के प्रधानमंत्री 27 फरवरी से दो मार्च तक भारत के दौरे पर थे। इस दौरान भारत और कनाडा ने यूरेनियम एवं ज़रूरी खनिजों की आपूर्ति को लेकर अहम समझौते किये थे और जल्द ही एक व्यापक आर्थिक साझेदारी करार करने पर सहमति जताई थी। उस समय, दोनों प्रधानमंत्रियों ने रक्षा, अहम प्रौद्योगिकी, छोटे और मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टर, शिक्षा और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का भी निश्चय किया था। Canada

कनाडा में 2023 में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का संभावित हाथ होने के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद दोनों देशों के रिश्ते सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे। पिछले साल मार्च में कार्नी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों पक्षों ने रिश्तों को फिर से बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए। Canada

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *