Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के यमुना नगर क्षेत्र में तीन बुजुर्गों की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, मंगलवार तड़के कुकुर कटवा गांव में श्याम लाल (65), अमरावती (62) और इंद्रावती (60) की हत्या कर दी गई थी। पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार शाम गांव निवासी हिमांशु यादव (22) और कई अन्य को गिरफ्तार किया गया था। Crime News
Read Also: पीएम मोदी-ट्रंप की बैठक से पहले अमेरिका का बड़ा एक्शन, हिंद-प्रशांत कमान का बदला नाम
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार- उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी हिमांशु यादव ने पुलिस को जानकारी दी कि उसने हत्या में इस्तेमाल हथियार परानीपुर मोड़ के पास एक झाड़ी में छिपा रखा है।पुलिस टीम मंगलवार देर रात जब उसे लेकर मौके पर पहुंची तो बरामदगी के दौरान उसने एक दरोगा की पिस्तौल छीन ली और पुलिस दल पर गोलीबारी कर दी।उन्होंने ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया। उसे स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Crime News
Read Also: शिवसेना (यूबीटी) ने सांसदों को दिल्ली की बैठक में शामिल होने का ‘व्हिप’ किया जारी
युवती के साथ था प्रेम प्रसंग- पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी के एक साथी निहाल गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी राजन यादव को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था और युवती के ताऊ श्याम लाल उसके रास्ते में बाधा बन रहे थे। उन्होंने ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के भाई अंकित यादव को भी गिरफ्तार किया है, जिसने आरोपी के फरार होने में मदद की थी। इसके अलावा गांव के प्रधान गुड्डू यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। Crime News
गांव का प्रधान गुड्डू यादव गिरफ्तार- आरोप है कि चार महीने पहले युवती के आरोपी के साथ चले जाने की सूचना उन्होंने पुलिस को नहीं दी थी और मामले में समझौता कराने का प्रयास किया था।पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्याम लाल के छोटे भाई की बेटी नेहा उर्फ प्रिया का आरोपी हिमांशु यादव के साथ प्रेम प्रसंग था।उन्होंने बताया कि श्याम लाल, अमरावती और इंद्रावती इस रिश्ते का विरोध करते थे।पुलिस के मुताबिक, इसी वजह से हिमांशु यादव ने कथित तौर पर तीनों की हत्या कर दी।
