कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, देश की शिक्षा नीति और बढ़ती बेरोजगारी पर केंद्र सरकार को घेरा

Delhi:

Delhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर एक तरफ जहां एनएसयूआई (NSUI) और यूथ कांग्रेस ने रक्तदान शिविर और रोजगार मेले का आयोजन किया वहीं दूसरी तरफ पार्टी ने देश की शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली कांग्रेस दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस नेता और NSUI प्रभारी कन्हैया कुमार ने पेपर लीक और छात्रों के भविष्य को लेकर केंद्र सरकार तीखा हमला बोला।कन्हैया कुमार ने नीट (NEET) परीक्षा से लेकर देश की शिक्षा नीति और बढ़ती बेरोजगारी पर मोदी सरकार को घेरा है। Delhi:

Read Also:  Reliance AGM 2026: आकाश अंबानी ने रखा Jio का AI रोडमैप, कॉल, कारोबार और खेती तक पहुंचेगा एआई

कन्हैया कुमार ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में शिक्षा को एक बुनियादी अधिकार के बजाय एक ‘बिकने वाला प्रोडक्ट’ बना दिया गया है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ‘लीक प्रधान’ कहते हुए उनके इस्तीफे की मांग की और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को तुरंत बैन करने की बात कही सरकार द्वारा टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बैन करने के विचार पर भी कन्हैया कुमार ने तंज कसा।​कन्हैया कुमार ने कहा कि “बैन करना है तो एनटीए (NTA) को बैन करो जहां से पेपर की चोरी होती है। ये कह रहे हैं कि टेलीग्राम बैन कर देंगे, जैसे चोर को पकड़ने के बजाय दरोगा स्ट्रीट लाइट हटवाने लगे। पेपर लीक तो ब्यूटी पार्लर से हुआ है ।धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लीजिए और एक पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए सक्षम संस्थान की स्थापना कीजिए। Delhi:

Read Also:  कर्नाटक के हुबली में दर्दनाक हादसा, स्कूल की इमारत से गिरने से छात्र की मौत

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कन्हैया कुमार ने देश के छात्रों और अभिभावकों में फैले मानसिक तनाव और अवसाद पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने नीट पेपर लीक के बाद छात्रों द्वारा की जा रही आत्महत्याओं का जिक्र करते हुए विद्यार्थियों से कोई भी आत्मघाती कदम न उठाने की भावुक अपील की।कन्हैया कुमार ने भरोसा दिलाया कि विपक्ष उनके हक की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक पूरी मजबूती से लड़ेगा।कन्हैया कुमार ने साफ किया कि शिक्षा का मसला कोई राजनीतिक मसला नहीं, बल्कि देश के भविष्य का मसला है और जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता, कांग्रेस पार्टी का यह संघर्ष जारी रहेगा। Delhi:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *