BJP: गृहमंत्री अमित शाह का महाराष्ट्र दौरा- अवैध घुसपैठ पर गरजे गृहमंत्री

BJP

BJP: गृहमंत्री अमित शाह आज महाराष्ट्र के दौरे पर रहे इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कई कार्यक्रमो में शिरकत की।महाराष्ट्र की धरती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पार्टियां घुसपैठियों को वोट बैंक बनाकर राजनीति करना चाहती हैं।BJP

अमित शाह ने कहा कि “मैं उनको कह देता हूं, कान खोलकर सुन लो… यह देश धर्मशाला नहीं है। घुसपैठियों को देश से बाहर निकाला जाएगा।“BJP: 

Read Also-कांग्रेस नेता पवन खेडा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस- विदेश नीति, NEET एग्जाम और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला 

गृहमंत्री ने उद्धव ठाकरे गुट और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को संरक्षण देकर वोट बैंक तैयार कर रहे हैं। गृह मंत्री ने जोर देकर कहा कि मोदी सरकार घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है और देश की सुरक्षा किसी भी कीमत पर सुनिश्चित की जाएगी। गृहमंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि पहले ‘शिंदे गुट’ कहा जाता था, लेकिन अब सिर्फ एक शिवसेना है – एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली। “BJP: 

Read Also- देश में विभिन्न स्थानों पर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, PM ने कोलकाता में की कार्यक्रम की अगुवाई

गृहमंत्री अमित शाह का यह दौरा महाराष्ट्र राजनीति के लिए काफी अहम माना जा रहा है। गृहमंत्री ने महालक्ष्मी मंदिर के परिसर विकास और प्रदक्षिणा मार्ग के शिलान्यास में भी हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी उनके साथ मौजूद रहे।BJP

बहरहाल महाराष्ट्र दौरे पर रहे गृहमंत्री अमित शाह ने घुसपैठ और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्र सरकार की सख्ती को दोहरा कर बड़ा राजनीतिक मैसेज दिया है। “BJP: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *