BJP: गृहमंत्री अमित शाह आज महाराष्ट्र के दौरे पर रहे इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कई कार्यक्रमो में शिरकत की।महाराष्ट्र की धरती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पार्टियां घुसपैठियों को वोट बैंक बनाकर राजनीति करना चाहती हैं।BJP
अमित शाह ने कहा कि “मैं उनको कह देता हूं, कान खोलकर सुन लो… यह देश धर्मशाला नहीं है। घुसपैठियों को देश से बाहर निकाला जाएगा।“BJP:
गृहमंत्री ने उद्धव ठाकरे गुट और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को संरक्षण देकर वोट बैंक तैयार कर रहे हैं। गृह मंत्री ने जोर देकर कहा कि मोदी सरकार घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है और देश की सुरक्षा किसी भी कीमत पर सुनिश्चित की जाएगी। गृहमंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि पहले ‘शिंदे गुट’ कहा जाता था, लेकिन अब सिर्फ एक शिवसेना है – एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली। “BJP:
गृहमंत्री अमित शाह का यह दौरा महाराष्ट्र राजनीति के लिए काफी अहम माना जा रहा है। गृहमंत्री ने महालक्ष्मी मंदिर के परिसर विकास और प्रदक्षिणा मार्ग के शिलान्यास में भी हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी उनके साथ मौजूद रहे।BJP
बहरहाल महाराष्ट्र दौरे पर रहे गृहमंत्री अमित शाह ने घुसपैठ और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्र सरकार की सख्ती को दोहरा कर बड़ा राजनीतिक मैसेज दिया है। “BJP:
