मध्यप्रदेश सरकार ने प्रतिवर्ष खिलाड़ियों की सीधी भर्ती पुनः प्रारंभ करने का लिया फैसला

MP

मध्यप्रदेश में मोहन यादव सरकार ने ‘मध्यप्रदेश पुलिस (उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति) नियम, 2021’ में संशोधन कर प्रतिवर्ष सीधी भर्ती पुनः प्रारंभ करने का बड़ा फैसला लिया है। सीएम मोहन यादव ने आज अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की है। MP

Read Also: कतर: गैस निर्यात टर्मिनल दोबारा शुरू करने के दौरान हुए विस्फोट में 54 लोग घायल, 18 लापता

MP सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने ‘X’ अकाउंट पर ये जानकारी शेयर कर एक पोस्ट में कहा कि,”मध्यप्रदेश में खेल संस्कृति को नया विस्तार….’मध्यप्रदेश पुलिस (उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति) नियम, 2021′ में संशोधन हुआ है। हमारी सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए प्रतिवर्ष सीधी भर्ती पुनः प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।” MP

इसके साथ ही एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा,”गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के अटूट विश्वास से मध्यप्रदेश सशक्त और आत्मनिर्भर बन रहा है। “अग्रणी मध्यप्रदेश” की भावना के साथ, हमारी सरकार हर वर्ग के कल्याण हेतु पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।” MP

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *