Delhi: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए कूटनीतिक मुद्दों के जवाब

Delhi:

Delhi: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कई वैश्विक मुद्दों पर भारत का कुटनीतिक रुख साफ किया है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दुःख जताया कि कतर के रास लाफान गैस फील्ड (Ras Laffan gas field) में हुए एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण विस्फोट में 12 भारतीय नागरिकों की जान चली गई है। प्रवक्ता ने बताया कि इस हादसे में विभिन्न देशों के कुल 66 लोग घायल हुए हैं, जो फिलहाल सुरक्षित हैं और उनका इलाज चल रहा है। भारत सरकार कतर प्राधिकारियों और पीड़ित परिवारों के संपर्क में है ताकि पार्थिव शरीरों को जल्द से जल्द भारत लाया जा सके। Delhi: 

Read Also: Share Market: आईटी शेयरों में बिकवाली से घरेलू बाजार में बड़ी गिरावट, Sensex 893 अंक लुढ़का

​वही रणधीर जायसवाल ने पीओके विरोध प्रदर्शन पर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री द्वारा पीओके में अशांति के लिए भारत पर मढ़े गए आरोपों को भारत ने सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह पाकिस्तान का अपनी विफलताओं को छिपाने और मानवाधिकार उल्लंघनों से ध्यान भटकाने का हताश प्रयास है। पीओके में चल रहे प्रदर्शन पाकिस्तान के दशकों पुराने आर्थिक शोषण और प्रशासनिक उत्पीड़न का नतीजा हैं। Delhi: 

Read Also: Bollywood: हॉरर फिल्म रूह से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेगे इमरान हाशमी, जानें रिलीज डिटेल्स

​ब्रिक्स (BRICS) एनएसए बैठक और चीन के साथ बातचीत को लेकर भी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जवाब दिया।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि भारत में आयोजित ब्रिक्स एनएसए (NSA) बैठक के दौरान भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी सहित कई देशों के समकक्षों के साथ सकारात्मक द्विपक्षीय वार्ता की। भारत और चीन के बीच संबंधों को धीरे-धीरे सामान्य बनाने की दिशा में प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अलावा ब्रिक्स देशों ने नई तकनीकों से उभरने वाले सुरक्षा खतरों और आतंकवाद से निपटने पर चर्चा की है। वही हॉर्मुज स्ट्रेट में भारतीय जहाजों की स्थिति ​पर भी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्थिति साफ की है।पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत ने साफ किया कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय जहाजों का आवागमन जारी है। 17 जून को हुए समझौते (MoU) के बाद से कच्चे तेल और फर्टिलाइजर लेकर 11 जहाज भारत की तरफ रवाना हो चुके हैं, जबकि खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अन्य 10 जहाजों के भी जल्द सुरक्षित लौटने की उम्मीद है।Delhi: 

वही विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा पर चिंता जतायी है। बांग्लादेश में हिंदू देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने और उसके बाद हुए विरोध प्रदर्शनों की खबरों पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है। भारत ने उम्मीद जताई है कि बांग्लादेश सरकार वहां के चरमपंथी तत्वों पर सख्त अंकुश लगाएगी और अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।​बहरहाल विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने साफ कर दिया है कि चाहे वैश्विक मंच पर भारत के हितों की रक्षा करना हो या फिर पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मुद्दा, भारत हर स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है।Delhi: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *