दिल्ली के प्रदूषण पर गोपाल राय ने बुलाई समीक्षा बैठक, क्या इस गैस चेंबर से लोगों को मिलेगी राहत

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां दिन प्रतिदिन वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही दिखाई दे रहा है। इस बीच प्रदूषण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज एक बैठक बुलाई है। पर्यावरण मंत्री ने दिल्ली सचिवालय में यह बैठक बुलाई है, जिसमें दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में वायु प्रदूषण के मामले पर समीक्षा की जाएगी। बता दें कि दिल्ली में एक्यूआई 400 से अधिक बना हुआ हो जो कि बहुत खराब श्रेणी को दर्शाता है। राजधानी दिल्ली के 14 इलाकों में एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज किया गया है।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि वे वायु प्रदूषण से निपटने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर गहन चर्चा करेंगे।दिल्ली की वायु गुणवत्ता शुक्रवार को 383 एक्यूआई के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

READ ALSO – इस अजीबोगरीब बाथरूम को देख लोगों का चकराया दिमाग, बोले- ये कैसा शौक है

शुक्रवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 361 रहा।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’, 401 से 450 के बीच ‘‘गंभीर’’ और 450 से ऊपर को ‘‘बहुत गंभीर’’ माना जाता है।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अभी जो स्थिति है उससे लग रहा है कि एक ठहराव की स्थिति बनी हुई है। हवा की स्थिति काफी कम है तो ऐसी परिस्थिति को देखते हुए अभी आज एक बजे सचिवालय में समीक्षा बैठक रखी गई है। प्रदूषण का स्तर है जो मैजर्स लिए जा रहे हैं उनकी क्या स्थिति है और उस पर काफी विस्तार से हम लोग चर्चा करेंगे। आगे क्या संभावनाएं दिख रहीं हैं उनको एनालिसिस किया जाएगा और उसके आधार पर अपनी कार्य योजना सरकाए बनाएगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *