दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में एक व्यक्ति ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या

दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक 30 साल की महिला की उसके पति ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी है। ये घटना गुरुवार शाम करीब चार बजे तिगड़ी इलाके में हुई।

पुलिस के मुताबिक, महिला को उसके पति शुभम राजपूत ने कथित तौर पर चार गोलियां मारीं। शुरुआती जांच से पता चला है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे और आरोपी महिला को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी देता रहता था। कपल की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। मरने वाली महिला के परिवार वालों का आरोप है कि राजपूत का किसी और महिला के साथ अफेयर था, जिसकी वजह से अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते थे।

Read Also: जम्मू कश्मीर: अमरनाथ यात्रा से पहले नुनवान बेस कैंप में बढ़ाई गई सुरक्षा

पुलिस अधिकारी ने कहा, “परिवार का दावा है कि आरोपी का किसी दूसरी महिला के साथ रिश्ता था और वह अक्सर महिला को जान से मारने की धमकी देता था। इन आरोपों की जांच की जा रही है।” क्राइम और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत इकट्ठा किए, जिनमें खाली कारतूस भी शामिल थे। पुलिस ने आगे बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। आगे की जांच जारी है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *