Venezuela: वेनेजुएला में भूकंप से 235 लोगों की दर्दनाक मौत, मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Venezuela:

Venezuela: वेनेजुएला में एक मिनट के अंदर आए दो जबरदस्त भूकंप के बाद राहत व बचाव कार्य जारी है। इस हादसे में कम से कम 235 लोगों हो चुकी है। इसके बाद लोग अपने प्रियजनों को बचाने की कोशिश में गिरी हुई इमारतों के मलबे में उन्हें तलाश रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका ला गुएरा था, जो काराकस के पास समुद्र के किनारे बसा एक शहर है। यहां देश का सबसे अहम एयरपोर्ट है, जो भूकंप की वजह से अब बंद हो गया है। Venezuela:

Read Also: प्रधानमंत्री मोदी से अमेजन सीईओ जेसी ने की मुलाकात, भारत में 13 अरब डॉलर के निवेश की किया ऐलान

स्वास्थ्य मंत्री कार्लोस अल्वाराडो ने सरकारी मीडिया से कहा, ‘‘दुर्भाग्यवश हमारे स्वास्थ्य केंद्रों में लगभग 235 ऐसे लोग लाए गए, जो या तो पहले ही दम तोड़ चुके थे या अस्पताल पहुंचने पर उनकी मौत हो गई।’’भूकंप के बाद हजारों लोगों के लापता होने की खबर है जिससे आशंका जताई जा रही है कि मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। Venezuela:

Read Also: जम्मू कश्मीर: अमरनाथ यात्रा से पहले नुनवान बेस कैंप में बढ़ाई गई सुरक्षा

बुधवार शाम आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के इन भूकंपों को वेनेजुएला में पिछले एक सदी से भी अधिक समय में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में गिना जा रहा है। इसके झटके पूरे क्षेत्र में महसूस किए गए।भूकंप के बाद हजारों लोगों के लापता होने की सूचना है और एहतियात के तौर पर ब्राजील के अमेजन क्षेत्र तक कई इमारतों को खाली कराया गया है।

इस भीषण तबाही के मद्देनजर, अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को कुछ आर्थिक प्रतिबंधों में 23 अक्टूबर तक अस्थायी छूट देने का फैसला किया ताकि वेनेजुएला में भूकंप राहत कार्यों से जुड़े ऐसे वित्तीय लेन-देन किए जा सकें जो सामान्य परिस्थितियों में प्रतिबंधित होते। Venezuela:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *